विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दवाईयों से बनाये फेसपैक और फिर देखिये कमाल

By Babita KashyapEdited By:
Published: Wed, 28 Sep 2016 12:04 PM (IST)Updated: Fri, 18 Aug 2017 11:30 AM (IST)

आज हम आपको कुछ ऐसे विटामिन फेस पैक बता रहे हैं जो आपके चेहरे को आकर्षक बना देंगे। चेहरे को ...और पढ़ें

दवाईयों से बनाये फेसपैक और फिर देखिये कमाल
दवाईयों से बनाये फेसपैक और फिर देखिये कमाल

हर महिला चाहती है कि उसकी त्वचा हमेशा सुंदर और बेदाग रहे इसके लिये वह ब्यूटी पार्लर में हजारों रुपये खर्च करने से भी पीछे नही हटती। यह भी सच है कि ऐसी त्वचा पाना भी आसान नही होता। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे विटामिन फेस पैक बता रहे हैं जो आपके चेहरे को आकर्षक बना देंगे। चेहरे को आकर्षक बनाने के लिये विटामिन और मिनरल की आवश्यकता होती है।

आज हम आपको दवाईयों से तैयार होने वाले जादुई फेसपैक के बारे में बता रहे हैं। ऐसा नही है कि आप किसी भी दवाई को चेहरे पर लगा सकते हैं। बोल्डस्कायी.कॉम के अनुसार कुछ ऐसी खास दवाईयां हैं जो आपके चेहरे की आभा को बदल सकती है जैसे की एस्पिरिन की गोलियों में मौजूद सलिसीक्लिक एसिड मुंहासों से छुटकारा दिलाता है जबकि विटामिन ई के कैप्सूल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आपकी त्वचा को साफ व कोमल बनाते हैं।

लेकिन इन सब से भी अधिक जरूरी बात है कैप्सूल को इस्तेमाल करने की मात्रा। कौन सा कैप्सूल कितनी मात्रा में इस्तेमाल करना है या बनाए गए लेप को हफ्ते में कितनी बार लगाना चाहिए जैसे सवालों के जवाब भी पता होने चाहिए।

इन प्रश्नों के उत्तर के रूप में हमने नीचे कुछ फेस पैक को तैयार करने की विधि दी है। साइड-इफेक्स से बचने के लिए पैक को बनाकर एक पैच टेस्ट कर लें। इन फेस पैक्स को आजमाने पर परिणाम 15 से 30 दिनों के भीतर नजर आएंगे।

एस्पिरिन पैक

एस्पिरिन में मौजूद सलिसीक्लिक एसिड त्वचा से डेड स्किन को हटाता है तथा चेहरे को दागदार करने वाले धब्बों व मुंहासों से छुटकारा पाने में मदद करता है।

सामग्री

3 एस्पिरिन की गोलियां

1 कप पानी

1 चम्मच जैविक शहद

विधि-

एक चम्मच पानी में एस्पिरिन की गोलियां को घोलें। इसे एक लेप के रूप में तैयार करने के लिए आवश्यकता अनुसार पानी डालें। अब इसमें शहद डालकर घोलें। इस लेप को अपने चेहरे व गर्दन पर 20 मिनट तक लगा रहने दें, बाद में अपने चेहरे को पानी से धो लें। इस पैक को हफ्ते में सिर्फ एक बार लगाएं। ध्यान रहे कि इससे अधिक गोली की मात्रा न बढ़ायें।

विटामिन ई

विटामिन ई के कैप्सूल एंटीऑक्सीडेंट से युक्त होते हैं तथा इनसे बनाया गया पैक त्वचा के भीतर जल्द समाता है। यह पैक आपकी त्वचा को नर्म, मुलायम व जवां बनाएगा।

सामग्री

3 विटामिन ई के कैप्सूल

5 बूंदें बादाम के तेल की

विधि:

विटामिन ई के कैप्सूल को तोड़कर उसके अंदर मौजूद जेल को एक कटोरी में निकालें। अब इसमें बादाम का तेल मिलाएं। रात में सोने से पहले इस पैक से अपनी त्वचा की मालिश करें। सुबह अपने चेहरे को ठंडे पानी से धोएं।

विटामिन सी

विटामिन सी में मौजूद एल-एस्कॉर्बिक एसिड त्वचा में कोलेजन स्तर को बढ़ाता है, जिससे आपकी त्वचा जवां व टाइट बन जाती है।

सामग्री

1 विटामिन सी का कैप्सूल या गोली

1 चम्मच गुलाब जल

1 चम्मच ग्लिसरीन

5 बूंदें रोजहिप तेल की

विधि:

ऊपर दी गई सारी सामग्री को मिलाकर एक लेप तैयार करें। इस लेप को रात में सोने से पहले अपनी त्वचा पर एक मॉस्चराइजर की तरह लगा लें। विटामिन सी से बना यह पैक केवल मुंहासों से ही छुटकारा नहीं दिलाएगा बल्कि चेहरे पर नजर आने वाली झुर्रियों व फाइन लाइन से भी आपको निजात दिलाएगा।

4 प्रोबायोटिक कैप्सूल

इन कैप्सूल में मौजूद गुड बैक्टीरिया, फ्री रेडिकल से आपकी त्वचा की रक्षा करता है, तथा चेहरे पर नजर आने वाले काले धब्बों को घटाकर त्वचा को कोमल बनाता है।

सामग्री

2 या 3 प्रोबायोटिक के कैप्सूल

5 बूंदें लैवेंडर के तेल की

5 बूंदें बादाम के तेल की

विधि:

पहले दोनों तेल मिला लें। फिर इसमें कैप्सूल को तोड़कर डालें। सारी सामग्री को अच्छी तरह मिला लें। इस मिश्रण को अपने चेहरे व गर्दन पर लगाएं। जब मास्क आपके चेहरे पर सूख जाएं तब चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। बेदाग चेहरा पाने केलिए इस उपाय को हफ्ते में दो बार आजमाएं।

5 सीवीड कैप्सूल

सीवीड कैप्सूल में भरपूर मात्रा में विटामिन व मिनरल होते हैं। ये त्वचा से मृत कोशिकाओं को हटाते हैं तथा त्वचा को स्वस्थ बनाकर झुर्रियों से छुटकारा दिलाते हैं।

सामग्री

3 सीवीड कैप्सूल

खुबानी के तेल की 10 बूंदें

1 चम्मच जैविक शहद

विधि:

कैप्सूल को तोड़कर उसमें शहद व खुबानी के तेल को मिलाएं। इस विटामिन से युक्त पैक को अपने चेहरे व गर्दन पर लगाएं। इस पैक को अपने चेहरे पर 30 मिनट के लिए रहने दें और बाद में अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इस पैक को सप्ताह में दो बार लगायें।

READ: 5 मिनट में दूर करें अंडरआम्र्स का कालापन

15 टिप्स Glowing Skin के लिये

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।