Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ट्रेंडी और ग्लैमरस बनना है तो अपनाये रफल्स रूल्स

    By Babita KashyapEdited By:
    Updated: Sat, 05 Nov 2016 12:47 PM (IST)

    इन दिनों रफल्स वाली ड्रेसेज फैशन में हैं। रफल्स में स्टाइल और एलीगेंस दोनों समाया है।

    ट्रेंडी और ग्लैमरस बनना है तो अपनाये रफल्स रूल्स

    ट्रेंडी एंड ग्लैमरस लुक चाहिए तो चुनें रफल्स वाली ड्रेस। इन दिनों रफल्स वाली ड्रेसेज फैशन में हैं। रफल्स में स्टाइल और एलीगेंस दोनों समाया है। फैशन डिजाइनर्स के अनुसार रफल्स को कैरी करने का भी अपना विशिष्ट अंदाज है। अगर आप नेक को हाइलाइट करना चाहती हैं तो उसे नेकलाइन पर लगवाएं। वहीं अगर शोल्डर को हाइलाइट करना है तो शोल्डर पर रफल्स को स्टिच करवा सकती हैं। रफल्स को कैरी करने का यह बेस्ट तरीका है। नेकलाइन या शोल्डर पर बिग रफल्स देते हैं बेहद ग्लैमरस लुक। छरहरी काया की युवतियों पर रफल्स का स्टाइल किसी भी रूप में जंचता है। हां, इस बात का ख्याल रखना जरूरी है कि यह अत्यधिक न हो जाए। अगर रफल्स वाला टॉप पहन रही हैं तो उसके साथ प्लेन जींस या स्कर्ट पहन सकती हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेघा अरोड़ा

    READ: हैंडकफ ब्रेसलेट ही काफी है