Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस शो में नजर आने वाले हैं ईलूृ-ईलू ब्वॉय विवेक मुशरान

    By Manoj KumarEdited By:
    Updated: Thu, 15 Sep 2016 06:04 PM (IST)

    शो में एक ऐसी लड़की की कहानी दिखाई जायेगी, जो कि भगवान की शक्ति में विश्वास नहीं करती है। इस शो में नयी एक्ट्रेस टीना को लांच किया जा सकता है। ...और पढ़ें

    Hero Image

    मुंबई। स्टार प्लस पर जल्द ही कई नये शोज की शुरुआत होने वाली है। 'परदेस में है मेरा दिल' और 'चंद्र नंदिनी' के बाद एक और नये शो की प्लानिंग चल रही है।

    खबर है कि इस शो में एक ऐसी लड़की की कहानी दिखाई जायेगी, जो कि भगवान की शक्ति में विश्वास नहीं करती है। इस शो में नयी एक्ट्रेस टीना को लांच किया जा सकता है। वहीं दूसरी तरफ इस शो में अहम किरदारों में मानसी साल्वे और विवेक मुशरान अहम किरदारों में नजर आयेंगे। मानसी इससे पहले स्टार प्लस के शो 'प्यार का दर्द है' और 'भागे रे मन' में नजर आ चुकी हैं, और विवेक 'निशा और उसके कजिंस' शो में नजर आ चुके हैं। मानसी इन दिनों 'इश्कबाज' से भी जुड़ी हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गर्लफ्रेंड के बाद उपेन पटेल को मिला सपनों का आशियाना

    स्टार के साथ उनका यह एक और नया प्रोजेक्ट होगा। खबर यह भी है कि इस शो में शुभाशीष झा को लीड किरदार के लिए अप्रोच किया गया है, और उन्होंने हामी भी भर दी है। शुभाशीष ने इससे पहले 'कुबूल है' में अभिनय किया है। यह कयास लगाये जा रहे हैं कि यह शो 'ओह माइ गॉड' फिल्म से प्रभावित है।