दिव्यांका और विवेक के हनीमून की तस्वीरें आईं सामने
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया इन दिनों उदयपुर में अपना हनीमून मना रहे हैं। विवेक इंस्टाग्राम पर अपने रोमांटिक पल की जमकर फोटो शेयर कर रहे हैं। ...और पढ़ें

नई दिल्ली। दिव्यांका त्रिपाठी ने 8 जुलाई को अपने को-स्टार विवेक दहिया से शादी कर ली है। दोनों के शादी की फोटोज देखने के लिए जितना उनके फैंस बेकरार थे, उतना ही वो ये जानने के लिए इच्छुक थे की ये हनीमून पर कहा जा रहे हैं। हालांकि दोनों ने इस बात का खुलासा नहीं किया लेकिन इंस्टाग्राम पर विवेक ने हनीमूम की कुछ फोटोज शेयर की हैं जिसमें दोनों उदयपुर में एक दूसरे के साथ रोमांटिक पल बिताते नजर आ रहे हैं।
रैंप पर कंगना के साथ हुआ कुछ ऐसा, फोटो देख चौंक जाएंगे आप
उदयपुर की खूबसूरती में चारचांद लगाने इन दिनों विवेक और दिव्यांका यहां पहुंचे हैं। अपने जिंदगी के इस हसीन पल को जमकर इन्ज्वॉय कर रहे हैं। विवेक ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वो नाव पर बैठे दिव्यांका के लिए बड़े ही रोमांटिक अंदाज में 'लग जा गले' गाना गाते नजर आ रहे हैं।
संजय दत्त की बॉयोपिक में आमिर खान निभाएंगे ये अहम किरदार
When romance is in the air, you need not to be alone! #SerenadingAtItsBest #Moments
बता दें दिव्यांका और विवेक की मुलाकात 'ये है मोहाब्तें' के सेट पर हुई थी और इनके के बीच प्यार हो गया। दोनों ने शादी का फैसला कर दिया। शादी हिंदू रिती रिवाज के साथ काफी धूम-धाम से हुई, जिसकी तस्वीरें हम आपको दिखा चुके हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।