छोटे पर्दे पर शो को जज करेंगी छम्मा-छम्मा गर्ल उर्मिला
उर्मिला ने इससे पहले भी कई टीवी शोज में जज की भूमिका निभाई है, जिनमें 'चक धूम-धूम' और 'वॉर या परिवार' जैसे शोज प्रमुख हैं।
मुंबई। उर्मिला मातोंडकर फिर से एक डांस रियलिटी शो की जज बनने जा रही हैं।जी हां खबर है कि छम्मा-छम्मा गर्ल एमटीवी के डांस रियलिटी शो को जज करेंगी।
पहले खबर थी, कि यह डांस रियलिटी शो चैनल वी पर आने वाला है। लेकिन बाद में यह निर्णय लिया गया है कि इस शो को एम टीवी पर टेलीकास्ट किया जाएगा। इस शो का निर्माण शाइन ऑफ़ इंडिया कंपनी ही कर रही है। शो के ऑडिशन 27 सितम्बर से शुरू होने वाले हैं। खबर यह भी है कि इस शो को 'बालिका वधू' फेम शीतल खंडाल होस्ट करेंगी।
दिलचस्प है करण की किसिंग पर गर्लफ्रेंड अनुषा का रिएक्शन
उर्मिला ने इससे पहले भी कई टीवी शोज में जज की भूमिका निभाई है, जिनमें 'चक धूम-धूम' और 'वॉर या परिवार' जैसे शोज प्रमुख हैं।