विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive: ट्रेन में ट्रेवल करते हुए अनीता भाभी करती थीं ये काम!

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Published: Fri, 30 Dec 2016 06:48 PM (IST)Updated: Sat, 31 Dec 2016 10:36 AM (IST)

ट्रेन में ट्रेवल करना काफी पसंद है, लेकिन अब वक़्त की कमी के कारण वह कभी ट्रेन से ट्रेवल नहीं ...और पढ़ें

News Article Hero Image

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। एंड टीवी के शो भाभीजी घर पर हैं में भले ही अनीता भाभी को आप सॉफिस्टिकेटेड रूप में देखते होंगे और सोचते होंगे कि वह कभी ट्रेन में ट्रेवल करती ही नहीं होंगी और अगर करती भी होंगी तो उन्हें बाकी लड़कियों की तरह विंडो सीट ही पसंद होगी, लेकिन अनीता उर्फ़ सौम्या टंडन ने कुछ और ही इच्छा जाहिर की है।

सौम्या टंडन बताती हैं कि उन्हें तो ट्रेन में ट्रेवल करना काफी पसंद है, लेकिन अब वक़्त की कमी के कारण वह कभी ट्रेन से ट्रेवल नहीं कर पाती हैं, लेकिन वह बताती हैं कि जब वह ट्रेन से ट्रेवल करती थीं तो उनके परिवार वाले उन्हें हमेशा ऊपर की सीट पर भेज दिया करते थे। उन्हें हमेशा ऊपर के बर्थ पर ट्रेवल करने की आदत हो गयी है। वो कभी भी विंडो सीट के लिए जिद भी नहीं करती थीं। सौम्या ने खुद बताया है कि उन्हें ट्रेन में घर की बनी चीजें खाने में काफी मजा आता था।

इसे भी पढ़ें- भाभी जी घर पर हैं और बाक़ी सब घुइयों के खेत में, क्यों?

उनकी मां तो छोटे-छोटे डिब्बे में काफी कुछ देती थीं और वो ऊपर वाली बर्थ पर बैठकर खाती थीं। उन्हें ट्रेन में लड्डू खाना बेहद पसंद था। वे उस तरह से लड्डू खाना अब मिस करती हैं।