विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मेनका और विश्वामित्र की मॉडर्न लव स्टोरी 'पिया अलबेला'

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Published: Mon, 30 Jan 2017 05:35 PM (IST)Updated: Mon, 30 Jan 2017 05:48 PM (IST)

शो में लीड किरदार के रूप में शीन दास और अक्षय महात्रे के लीड किरदार निभाने की खबरें सामने आ ...और पढ़ें

मेनका और विश्वामित्र की मॉडर्न लव स्टोरी 'पिया अलबेला'
मेनका और विश्वामित्र की मॉडर्न लव स्टोरी 'पिया अलबेला'

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। सूरज बड़जात्या एक और नया शो लेकर आ रहे हैं। बहुत जल्द ही जीटीवी पर इस शो की शुरुआत होगी। शो का नाम पिया अलबेला है। सूरज ने बताया है कि इस शो की कहानी एक लड़के के इर्द-गिर्द होगी, जो कि एक स्प्रिचुअल लड़का है।

स्प्रिचुअल होना उसके माता-पिता समझ नहीं पाते, तो उनके माता-पिता उस लड़के की फीलिंग को समझने की कोशिश करते हैं। एक लड़की उस लड़के की मन की बात समझती है, उन दोनों के बीच एक रिश्ता जुड़ता है और यही शो की कहानी होगी। सूरज का कहना है कि यह एक सिम्पल प्रेम कहानी है और इस कहानी को लेकर जब वह टीवी शो का निर्माण कर रहे थे तो उनके ज़हन में मेनका-विश्वामित्र यह सारी कहानियां ज़हन में आयी थीं। सूरज का कहना है कि आप इसे उस कहानी का मॉडर्न वर्जन मान सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- दिल से दिल तक में होगी शोरबोरी की गोदभराई

यह पूछे जाने पर कि उन्होंने इस पर फिल्म बनाने के बारे में क्यों नहीं सोचा तो सूरज का कहना था कि इस कहानी में दो घंटे से ज्यादा वक़्त दिया जाना चाहिए। उन्हें ऐसा लगा, इसलिए वह इस कहानी को विस्तार से लिखना चाहते थे। शो में लीड किरदार के रूप में शीन दास और अक्षय महात्रे के लीड किरदार निभाने की खबरें सामने आ रही हैं। शीन ने इससे पहले कई शोज में काम किया है, जिसमें ये है आशिकी जैसे शोज अहम् रहे हैं। अक्षय ने इसे पहले मराठी फिल्मों में काफी काम किया है।

इसे भी पढ़ें- इंडिया वाले मनवीर बने Bigg Boss 10 के Winner

यह पूछे जाने पर कि शो के लिए उन्होंने किस तरह का रिसर्च किया है तो इस पर सूरज का कहना है कि उन्होंने कभी प्रेम कहानियां रिसर्च करके नहीं बनायी है। मैंने प्यार किया का वो एक किस्सा याद करके बताते हैं कि जब फिल्म का गाना कबतूर जा जा बन रहा था, उस वक़्त सबने कहा था कि गाना फ्लॉप हो जायेगा। हालांकि गाना रेडियो पर काफी हिट हो चुका था, लेकिन उस वक़्त फिल्म के पोस्टर को लेकर किसी दर्शक ने कहा था कि फिल्म के पोस्टर में कबूतर नज़र क्यों नहीं आ रहा है।

इसे भी पढ़ें- इंडिया वालों के नाम हो सकता है बिग बॉस 11

उसके बाद सूरज ने तुरंत पोस्टर बदले थे, सूरज मानते हैं कि आप यह तय ही नहीं कर सकते कि दर्शक कब किस चीज को पसंद कर लेंगे, किसको नहीं यह तय नहीं होता है। सूरज के इस शो की शुरुआत जल्द ही जी टीवी पर होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।