यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
टीवी पर काम कर बेहद खुश हैं शाहिद, शेयर किए अनुभव
वो जमाना गया, जब बॉलीवुड सेलेब्स टीवी पर कदम रखने से हिचकिचाते थे। समय के साथ बड़े पर्दे और छोटे ...और पढ़ें

मुंबई। वो जमाना गया, जब बॉलीवुड सेलेब्स टीवी पर कदम रखने से हिचकिचाते थे। समय के साथ बड़े पर्दे और छोटे पर्दे के बीच की दूरियां बहुत कम हो गई हैं। अब बॉलीवुड के शहंशाह से लेकर बादशाह तक सब टीवी पर अवतरित हो चुके हैं। शाहिद कपूर ने भी हाल ही में डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा रिलोडेड' से टीवी पर डेब्यू किया और उन्हें काफी मजा भी आया।
'प्यार का पंचनामा 2' की शानदार कमाई जारी, पहुंचीं 50 करोड़ के करीब
जी हां, इस बारे में बात करते हुए शाहिद ने कहा, 'मैं कहना चाहता हूं कि जब यह शो करना शुरू किया तो मैं केवल खुश था, मगर अब मैं बेहद खुश हूं।' शाहिद ने बताया कि वो पहले इस बात को लेकर मन नहीं बना पा रहे थे कि टीवी शो करें या न करें। मगर एक बार जब 'झलक...' के सभी प्रतिभागियों के साथ तालमेल बैठ गया तो फिर ये सफर मजेदार बन पड़ा।
असल जिंदगी में सेक्सी नहीं बल्कि ऐसी हैं सनी लियोन
शाहिद ने अपने अनुभव शेयर करते हुए बताया, मैं सभी के साथ एक दोस्त के समान बात करता था। मुझे किसी से कोई शिकायत नहीं रही।' डांस बेस्ड फिल्म में काम करने के मुद्दे पर शाहिद ने कहा, 'यदि मेरे पास किसी ऐसी फिल्म में काम करने का ऑफर मिलता है तो मुझे ऐसा करने में खुशी होगी।'
मरने के पहले ज्यादा से ज्यादा फिल्में करना चाहते हैं शाहरुख खान
शाहिद ने यह भी कहा है कि उन्हें और भी टीवी शोज करने में अच्छा लगेगा। आपको बता दें कि शाहिद की फिल्म 'शानदार' दशहरे पर रिलीज हो चुकी है। हालांकि उनकी यह फिल्म दर्शकों को अपनी तरफ आकर्षित नहीं कर पा रही है। खैर, उनकी अगली रिलीज होने वाली फिल्म 'उड़ता पंजाब' है। इसमें भी आलिया भट्ट के साथ उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड करीना कपूर लीड रोल में नजर आएंगी।
