विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

असल जिंदगी में सेक्सी नहीं बल्कि ऐसी हैं सनी लियोन

By Monika SharmaEdited By:
Published: Mon, 26 Oct 2015 01:56 PM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2015 02:15 PM (IST)

सनी लियोन अपनी अगली फिल्म 'मस्तीजादे' में डबल रोल्स में नजर आएंगी। फिल्म में उनके किरदारों का नाम 'लैला' और ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। सनी लियोन अपनी अगली फिल्म 'मस्तीजादे' में डबल रोल्स में नजर आएंगी। फिल्म में उनके किरदारों का नाम 'लैला' और 'लिली' होगा।

नशे में धुत शख्स ने की अल्का यागनिक के साथ बदतमीजी!

2012 में फिल्म 'जिस्म' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली सनी अभी तक लगभग अपनी हर फिल्म में बोल्ड अवतार में ही नजर आईं हैं।

मिलाप जावेरी के निर्देशन में बनी 'मस्तीजादे' में उनका एक किरदार बोल्ड होगा जबकि दूसरा किरदार एक ऐसी लड़की का होगा एक किताबी कीड़ा है। सनी का कहना है कि वो फिल्म में अपने दूसरे किरदार के साथ ज्यादा जुड़ाव महसूस करती हैं।

सनी ने कहा, 'मैं पहली बार जुड़वा बहनों का रोल कर रही हूं, जिनमें से एक पढ़ाकू है जबकि दूसरी सेक्सी है। मुझे ये आइडिया बहुत अच्छा लगा क्योंकि लोग मुझे लैला की तरह ज्यादा देखते हैं लेकिन मैं असल में पढ़ाकू हूं, जैसी रील लाइफ में लिली है। शायद इसलिए लिली मेरे दिल के ज्यादा करीब है क्योंकि मुझे ऐसा किरदार निभाने को मिला जो मेरे व्यक्तित्व के करीब है। एक फिल्म में दो किरदार निभाना चुनौतीपूर्ण है लेकिन मुझे काफी मजा भी आया। मुझे लगता है कि ऐसा मिलाप और मेरी प्रोड्यूसर रंगीता नंदी की वजह से हो सका क्योंकि उन्होंने शूटिंग को बहुत मजेदार बना दिया था। मुझे एक ही दिन में दो किरदारों में रहने के दर्द का पता ही नहीं चला।'

पहले ये फिल्म 1 मई 2015 को रिलीज होने वाली थी लेकिन इसके बोल्ड कंटेंट को देखते हुए सेंसर बोर्ड ने फिल्म रोक दी। फिल्म में सनी लियोन के अलावा रितेश देशमुख और तुषार कपूर लीड रोल्स में हैं।

'बाहुबली 3' भी है आने वाली, कुछ इस अंदाज में फिल्म बनाएंगे राजमौली