विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बाहुबली 3' भी है आने वाली, कुछ इस अंदाज में फिल्‍म बनाएंगे राजामौली

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Sun, 25 Oct 2015 02:45 PM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2015 03:11 PM (IST)

इस साल फिल्‍मकार एसएस राजामौली ने स्‍पेशल इफेक्‍ट्स के साथ 'बाहुबली' जैसी धमाकेदार फिल्‍म बनाई, जो रिलीज होते ही बॉक्‍स ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। इस साल फिल्मकार एसएस राजामौली ने स्पेशल इफेक्ट्स के साथ 'बाहुबली' जैसी धमाकेदार फिल्म बनाई, जो रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई और कई रिकॉर्ड्स तोड़ने में भी कामयाब रही। 'बाहुबली' का अंत भी ऐसा हुआ कि बुजुर्गों से लेकर बच्चों तक सभी में 'बाहुबली 2' को लेकर भी उत्सुकता पैदा हो गई। सभी को जानने को बेकरार हो गए कि आखिर कटप्पा ने बाहुबली को मारा क्यों।

गीतिका शर्मा खुदकुशी केस में फंसे गोपाल कांडा की फिल्म में होंगी बिपाशा

अब ऐसे में लोगों की उत्सुकता को देखते हुए इसका दूसरा पार्ट यानी बाहुबली 2 अगले साल आने वाली भी है। और इतना ही नहीं, अब तो राजामौली ने एक इंवेट में 'बाहुबली 3' का भी जिक्र कर दिया है, जिससे 'बाहुबली' सीरीज का इंतजार कर रहे लोग जरूर खुश हो जाएंगे। जी हां, राजामौली ने कहा है कि 'बाहुबली' का तीसरा हिस्सा निश्चित रूप से उनके दिमाग में है। हालांकि यह नियमित देखी जाने वाली या बनने वाली फिल्मों से बिल्कुल अलग होगा।

आमिर खान नहीं बनाएंगे अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'लगान' का सीक्वल

राजमौली ने कहा, 'बाहुबली 3' निश्चित रूप से मेरे दिमाग में है। मगर पहले लिखे गए फिल्म के दो हिस्सों में इसके लिए कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। दूसरे हिस्से के साथ ही यह कहानी पूरी हो जाएगी।' सूत्र के हवाले से बताया गया था कि राजमौली फिल्म के तीसरे हिस्से पर काम कर रहे हैं। मगर बातचीत के दौरान राजमौली ने बताया, ''बाहुबली 3' को इस अंदाज में बनाया जाएगा, जैसे आज से पहले कभी भी दर्शकों ने नहीं देखा होगा।'

सोनम महिला-पुरुष संबंधों पर बनी स्वरा की यह फिल्म देखने को बेकरार

राजमौली के करीबी सूत्र ने बताया, 'वो बाहुबली के सीक्वल पर काम कर रहे हैं। यह इस फ्रेंचाइजी का ही हिस्सा होगा।' जानकारी के मुताबिक, राजमौली 'बाहुबली' के दूसरे हिस्से की चालीस फीसदी शूटिंग पूरी कर चुके हैं। बाकी शूटिंग वो नवंबर-दिसंबर में शुरु करेंगे। इसमें राणा दग्गुबाती, प्रभास, तमन्नाा भाटिया, अनुष्का शेट्टी, रमैया कृष्णन और सत्यराज नजर आएंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।