विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive: गजोधर की प्रेम कथा, लाफ़्टर चैलेंज के मंच पर होने वाला है ये धमाल

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Wed, 13 Sep 2017 12:35 PM (IST)Updated: Thu, 14 Sep 2017 12:06 PM (IST)

राजू कहते हैं कि लाफ़्टर के मंच ने ही उन्हें लोकप्रियता दिलाई है। इसलिए वह एक बार फिर से उस ...और पढ़ें

Exclusive: गजोधर की प्रेम कथा, लाफ़्टर चैलेंज के मंच पर होने वाला है ये धमाल
Exclusive: गजोधर की प्रेम कथा, लाफ़्टर चैलेंज के मंच पर होने वाला है ये धमाल

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। स्टार प्लस पर जल्द ही 'द ग्रेट इंडियन लाफ़्टर चैलेंज' की शुरुआत होने जा रही है। इस बार इस शो का मुख्य आकर्षण ये है कि इस बार शो में अक्षय कुमार मुख्य जज की भूमिका में नजर आने वाले हैं। शो का ट्रेलर जारी किया जा चुका है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस शो में लाफ्टर चैलेंज के पिछले साल के चैम्पियंस भी आने वाले हैं। ख़बर मिली है कि इस शो में कॉमेडी स्टार राजू श्रीवास्तव भी होंगे। वह सेलेब्रिटी गेस्ट के रूप में नजर आयेंगे। दिलचस्प बात यह होगी कि जब वह पहली बार इस शो का हिस्सा बने थे तो उनका लोकप्रिय क्रिएटेड किरदार गजोधर काफ़ी मशहूर हुआ था और उस किरदार ने दर्शकों को शोले का एक अलग ही रूप दिखाया था। इस बार वह शो में लेटेस्ट एक्ट के रूप में वह टॉयलेट एक प्रेम कथा का गजोधर भईया एक्ट करने वाले हैं। राजू ने बताया "हां, यह सच है कि मैं शो का हिस्सा बनने जा रहा हूं। अक्षय कुमार के साथ मैंने शूटिंग पूरी कर ली है. लेकिन शो में क्या होने जा रहा है और हमारा एक्ट क्या होगा, इसके बारे में नहीं बता सकता। आप शो देखेंगे तो आपको काफी मज़ा आएगा।" राजू कहते हैं कि लाफ़्टर के मंच ने ही उन्हें लोकप्रियता दिलाई है। इसलिए वह एक बार फिर से उस मंच पर लौट कर काफी खुश हैं। उन्हें अपने पुराने दिनों की खूब याद आयी।

यह भी पढ़ें:साथ निभाना साथिया के अहम जी खा रहे हैं 40-50 अंडे, वो भी डेली, आखिर माज़रा क्या है

 

बता दें कि 30 सितम्बर से शो की शुरुआत होगी और शो में मनीष पॉल एली एवराम के साथ शो को होस्ट करेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।