विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'एक दूजे के वास्‍ते' में निकिता दत्ता निभाएंगी सुमन का किरदार

By Test2 test2Edited By:
Published: Thu, 28 Jan 2016 12:33 PM (IST)Updated: Thu, 28 Jan 2016 01:41 PM (IST)

निकिता दत्ता जल्द ही सीरियल 'एक दूजे के वास्‍ते' में नजर आएंगी। निकिता शो में एक साधारण-सी लड़की सुमन का किरदार निभाएंगी, जो कई रूप में नजर आएंगी, कभी शर्मीली तो कभी कॉन्फिडेंट।

News Article Hero Image

मुंबई। टीवी शो 'ड्रीम गर्ल: एक लड़की दीवानी सी' में लक्ष्मी माथुर के किरदार से अपनी पहचान बनाने वालीं निकिता दत्ता जल्द ही सोनी चैनल पर आने वाले शो 'एक दूजे के वास्ते' में नजर आएंगी। निकिता शो में सुमन का किरदार निभाएंगी, जो घर में शर्मीली और बाहर काफी कॉन्फिडेंट नजर आती हैं।

देखें, फिल्म 'बाॅम्बे 90s' की एक्सक्लूसिव तस्वीरें

निकिता ने बताया, 'सीरियल में मैं सुमन का किरदार निभा रही हूं, जो एक आम लड़की की तरह है। घर में शर्मीली है, लेकिन बाहर एक साहसी लड़की। मेरे किरदार में कई परत हैं और मुझे यकीन है कि महिलाएं इससे खुद को जो़ड़ पाएंगी। 'एक दूजे के वास्ते' एक अनूठी प्रेम कहानी है और मैं इस सीरियल का हिस्सा बनकर खुश हूं।'

अपने पाॅपुलर सीरियल 'ड्रीम गर्ल...' में निकिता जोधपुर के मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मीं लड़की की भूमिका में नजर आ रही हैं, जिसका सपना अभिनेत्री बनने का है। इस मंजिल तक पहुंचने में लक्ष्मी माथुर काफी हक तक सफल भी हो गई, लेकिन मंजिल तक पहुंचने में उसे काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

अर्जून कपूर ने किया कबूल, हां मै 'इश्कबाज' हूं...

लाइफ ओके के 'ड्रीम गर्ल...' से निकिता ने अपनी एक्टिंग की नींव रखी और अब अपने नए सीरियल में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। हालांकि निकिता ने ये साफ नहीं किया है कि 'एक दूजे के वास्ते' के साथ-साथ वो 'ड्रीम गर्ल' में भी अपना अभिनय जारी रखेंगी। निकिता के फैंस तैयार हो जाए उनको सुमन के किरदार में देखने के लिए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।