विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अर्जुन कपूर ने किया कबूल, हां मैं 'इश्‍कबाज' हूं...

By Tilak RajEdited By:
Published: Thu, 28 Jan 2016 10:42 AM (IST)Updated: Thu, 28 Jan 2016 10:46 AM (IST)

अर्जुन कपूर का कहना है कि वह रियल लाइफ में लड़कियों से बहुत फ्लर्ट करते हैं और ये उनके नेचर में है। जल्‍द ही अर्जुन टीवी रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के नए सीजन से डेब्‍यू करने जा रहे हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। अर्जुन कपूर का कहना है कि वह रियल लाइफ में लड़कियों से बहुत फ्लर्ट करते हैं और ये उनके नेचर में है। जल्द ही अर्जुन टीवी रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के नए सीजन से डेब्यू करने जा रहे हैं।

अजब इत्तेफाक! 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' के सभी स्टार्स का हुआ ब्रेकअप

एक प्रेस कॉन्फेंस के दौरान अर्जुन से पूछा गया कि क्या उन्हें शो के दौरान किसी से प्यार हुआ? इस पर उन्होंने कहा, 'मैं शो के दौरान कई लोगों के प्यार में पड़ा, लेकिन इसके डिटेल में मैं नहीं जाना चाहूंगा। हालांकि वो सिर्फ फन के लिए था। शो के दौरान मैं कई बेहतरीन चीजें करता हुआ नजर आऊंगा, लेकिन वो सब सिर्फ हंसी-माजक के दौरान हुआ। फिर जब सामने 'पारो' जैसी खूबसूरत लड़की हो तो कोई फ्लर्ट क्यों नहीं करेगा।'

WATCH: हिरानी की 'साला खड़ूस' का नया प्रोमो हुआ रिलीज

आगे अर्जुन ने कहा, 'मैं इस बात से इनकार नहीं करता कि लोगों से फ्लर्ट नहीं करता हूं। यह नेचुरल है। जाओ अब आप ये बात फैला दो, कौन आपको रोक सकता है।'

बता दें कि अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा और रोहित शेट्टी के बाद अब अर्जुन कपूर 'खतरों के खिलाड़ी' के सातवें सीजन को होस्ट करते हुए नजर आएंगे। ये एक स्टंट बेस्ड रियलिटी शो है, जो अमेरिकन शो 'फियर फेक्टर' का इंडियन वर्जन है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।