विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

परफार्मेंस के दौरान इस एक्ट्रेस की टूटी सांसे, फैंस ने जताया शोक

By Suchi SinhaEdited By:
Published: Sun, 23 Oct 2016 03:50 PM (IST)Updated: Sun, 23 Oct 2016 04:13 PM (IST)

सुर्खियों से दूर रहने वाली मराठी एक्ट्रेस अश्विनी एकबोते की शनिवार हार्ट अटैक के बाद मौत हो गई।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। मराठी एक्ट्रेस अश्विनी एकबोते की शनिवार हार्ट अटैक के बाद मौत हो गई। एकबोते पुणे में एक मंच पर परफॉर्म करते हुए बेहोश हो गई थीं। 44 साल की एक्ट्रेस ने कई नाटकों में अपना बेहतरीन प्रर्दशन दिया है। उकी गिनती बेहतरीन एक्ट्रेस में होती हैं। वो हमेशा सुर्खियों से दूर रहना ही पसंद करती थीं।

'बाहुबली 2' के सेट से सामने आया ये वीडियो, देखकर रह जाएंगे दंग

पुलिस ने बताया 'घटना के दौरान अश्विनी एकबोते पुणे स्थित भारत नाट्य मंदिर में परफॉर्म कर रही थीं। शनिवार शाम स्टेज पर ही एकबोते एकाएक बेहोश हो गई थी। इसके बाद उन्हें पास के अस्पताल में ले जाया गया। वहां उन्हें मृत घोषित किया गया।

मराठी फिल्मों की एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी ने इस बात पर शोक प्रकट करते हुए ट्वीट किया 'यह बहुत ज्यादा चौंकाने वाली खबर है। मेरी प्यारी दोस्त अश्विनी एकबोते नहीं रही। वो न सिर्फ यंग थी बल्कि फिट भी थी। जिंदगी से भरी हुई थी। ईश्वर उन्हें शांति दें।'

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के दर्शकों के लिए बुरी खबर

फिल्ममेकर भाग्येश देसाई ने लिखा 'मैं तो यह स्वीकार ही नहीं कर पा रहा हूं कि वो अब हमारे बीच में नहीं रही हैं। वो हमेशा से मुझे अपने बेटे जैसा मानती थीं।' निर्देशक रवि जाधव ने लिखा 'यह अविश्वसनीय है। ईश्वर उन्हें शांति दें।'