रियल लाइफ में दुल्हनिया बनने जा रही हैं हीना खान
अभी हीना पूरी तरह स्वस्थ भी नहीं हैं, इसलिए मुमकिन है कि इस साल के अंत तक वह शादी के बंधन में बंध जाएंगी। ...और पढ़ें

स्टार प्लस के शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की हीना खान रील लाइफ में भले ही कई बार दुल्हनियां बन चुकी हैं, लेकिन रियल लाइफ में वह पहली बार दुल्हन बनने जा रही हैं।
जी हां, खबर है कि हीना खान अब रियल लाइफ में भी शादी करने का मन बना चुकी हैं और वे जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। हीना लंबे अरसे से अपने शो के पुराने सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर रॉकी जयसवाल के साथ रिश्ते में थीं। और अब दोनों की यही कोशिशे हैं कि दोनों अब जल्द से जल्द शादी के बंधन में बंध जाएं। हालांकि दोनों की शादी की तैयारियों के बारे में पिछले साल भी काफी खबरें आ रही थीं, लेकिन शादी हो नहीं पायी थी।
सिर्फ टॉवल में क्या कर रहे हैं मृणाल जैन, देखें तस्वीर
अब फिर से यह खबर चर्चा में हैं। हालांकि अभी हीना पूरी तरह स्वस्थ भी नहीं हैं, इसलिए मुमकिन है कि इस साल के अंत तक वह शादी के बंधन में बंध जाएंगी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।