विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Photos: दिव्यांका त्रिपाठी ने शादी के बाद इस अंदाज में मनाई अपनी पहली दिवाली

By Suchi SinhaEdited By:
Published: Mon, 31 Oct 2016 10:46 AM (IST)Updated: Mon, 31 Oct 2016 11:29 AM (IST)

दिव्यांका त्रिपाठी ने शादी के बाद पति विकेक दहिया के साथ अपनी पहली दिवाली मनाई। इंस्टाग्राम पर उन्होंने त्योहार की कई तस्वीरें शेयर की हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दीयों की रोशनी और पटाखों की गूंज के साथ दिवाली का त्योहार रहा हर किसी के लिए खास। बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत में इस त्योहार को लेकर खासा उत्साह दिखा। 'ये है मोहाब्तें' फेम दिव्यांका त्रिपाठी की बात करें तो शादी के बाद उनकी, पति विवेक दहिया के साथ पहली दिवाली रही। इस मौके पर दोनों ने जमकर मस्ती की।

परिणीति चोपड़ा पैर में पट्टी बांधे आईं नजर, शूटिंग के दौरान लगी चोट!

दिव्यांका ने विवेक और अपने दोस्तों के साथ इस त्योहार का जमकर आनंद उठाया। दिव्यांका ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोज भी शेयर की हैं।

विवेक और दिव्यांका की जोड़ी का तो वैसे कोई जवाब नहीं है लेकिन त्योहार पर दोनों ही काफी खूबसूरत लग रहे थे। दिव्यांका ने इस मौके पर जहां लॉग सूट पहन रखा था तो वहीं विवेक ने काले रंग के कुर्ते पजामे के साथ नेहरु जैकेट पहनी थी।

इन तस्वीरों में दिव्यांका के साथ टीवी के कुछ कलाकार भी नजर आ रहे हैं। एकता कपूर ने भी पूरी टीम के साथ दिवाली की जमकर मस्ती की।

जानिए, क्यों पूजा भट्ट ने पाकिस्तान के कराची में बनाई दीवाली

बता दें दिव्यांका और विवेक के बीच 'ये है मोहाब्तें' के सेट से नजदीकियां बढ़ीं। दोनों ने प्यार के बाद शादी की। आज ये जोड़ी टीवी की बेहतरीन जोड़ी में से एक है।