विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

परिणीति चोपड़ा पैर में पट्टी बांधे आईं नजर, शूटिंग के दौरान लगी चोट!

By Tilak RajEdited By:
Published: Mon, 31 Oct 2016 11:03 AM (IST)Updated: Mon, 31 Oct 2016 11:16 AM (IST)

परिणीति इन दिनों फिल्‍म 'ताकधूम' की तैयारियों में जुटी हुई हैं। इसी बीच उनके घुटने में चोट लग गई है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। परिणीति चोपड़ा दीवाली पार्टी में शिरकत करने के लिए दिल्ली पहुंचीं। जब वह यहां पहुंचीं, तो उनके पैर में पट्टी बंधी हुई थी। बताया जा रहा है कि परिणीति फिल्म की शूटिंग के दौरान चोटिल हो गई हैं।

एयरपोर्ट पर जब परिणीति उतरीं, तो उन्होंने हॉट पेंट और टी-शर्ट पहनी हुई थी। इससे उनके दाएं घुटने पर बंधी पट्टी साफ दिखाई दे रही थी। परिणीति का घुटना देख ऐसा लग रहा था कि चोट काफी ज्यादा है। एयरपोर्ट से वह अपनी गाड़ी में बैठी और निकल गईं।

सूत्र की मानें तो परिणीति इन दिनों फिल्म 'ताकधूम' की तैयारियों में जुटी हुई हैं। इसी बीच उनके घुटने में चोट लग गई है। बता दें कि परिणीति ने पिछले दिनों ही 'मेरी प्यारी बिन्दु' की शूटिंग खत्म की है। 'ताकधूम' में परिणीति के अपोजिट सुशांत सिंह राजपूत नजर आएंगे। परिणीति इससे पहले सुशांत के साथ 'शुद्ध देसी रोमांस' में भी काम कर चुकी हैं। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।