विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'त्रिदेवियां' में इन टीवी अभिनेताओं को मिला भाई बनने का मौका

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Wed, 02 Nov 2016 12:41 PM (IST)Updated: Wed, 02 Nov 2016 01:01 PM (IST)

सोनी सब के इस नए शो में दोनों अभिनेता महत्‍वपूर्ण किरदार निभाते नजर आएंगे। इससे पहले दोनों 'सरस्‍वती चंद्र' शो का हिस्‍सा बन चुके हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। टीवी अभिनेता अंशुल त्रिवेदी और विनी त्रिपाठी सोनी सब के नए शो 'त्रिदेवियां' में ऐश्वर्या सखूजा और समायरा राव के पतियों का किरदार निभाएंगे। अंशुल और विनी इससे पहले शो 'सरस्वती चंद्र' में नजर आए थे। दोनों अभिनेता अब सोनी सब के आगामी शो ‘त्रिदेवियां‘ में महत्वपूर्ण किरदार निभाएंगे। अंशुल ने बताया, ‘विनी त्रिपाठी और मैं 'सरस्वती चंद्र' शो का हिस्सा रहे हैं और एक दूसरे को अच्छी तरह जानते हैं। हालांकि, वास्तव में हम दोनों को एक साथ काम करने का मौका नहीं मिला था।'

अंशुल ने आगे कहा, ‘‘त्रिदेवियां' के सेट पर विनी को देखकर मैं बहुत खुश हुआ और मुझे पता नहीं था कि वह शो में मेरे छोटे भाई की भूमिका कर रहा है। जिन कलाकारों के साथ आपकी अच्छी जान-पहचान होती है, उनके साथ काम करना वाकई में काफी अच्छा लगता है। मुझे बहुत खुशी है कि मुझे शो में उनके साथ काम करने का मौका मिला।'

यह भी पढ़ें- ...और प्रेग्नेंट न होने की शर्त रखी तो प्रियंका चोपड़ा को आ गया गुस्सा

वहीं अपने शो के बारे में अंशुल ने कहा, ‘मुझे 'त्रिदेवियां' का काॅन्सेप्ट जबरदस्त लग रहा है। सोनी सब द्वारा पहली बार ऐसे काॅन्सेप्ट की पेशकश की जा रही है। यह ठेठ सोनी सब शैली का शो नहीं है और काफी अलग है। मैं पहली बार काॅमेडी कर रहा हूं और थ्रिलर के साथ काॅमेडी को पेश करना एक अनूठा संयोजन होगा। 'त्रिदेवियां' का हिस्सा बनकर मुझे खुशी हो रही है।'