सोनाक्षी और वरुण ने फ्लाइट में बनाया मजेदार डबस्मैश, देखें वीडियो
सोनाक्षी सिन्हा और वरुण धवन अब तक किसी भी फिल्म में साथ नजर नहीं आए हैं। मगर दोनों एक डबस्मैश में साथ एक्टिंग करते देखे जा सकते हैं। उन्होंने एक फ्लाइट में शूट कर वीडियो बनाया है। इसमें उन्हें 2,000 में आई जबरदस्त कॉमेडी फिल्म 'हेरा फेरी' के एक डायलॉग
नई दिल्ली। सोनाक्षी सिन्हा और वरुण धवन अब तक किसी भी फिल्म में साथ नजर नहीं आए हैं। मगर दोनों एक डबस्मैश में साथ एक्टिंग करते देखे जा सकते हैं। उन्होंने एक फ्लाइट में शूट कर वीडियो बनाया है। इसमें उन्हें 2,000 में आई जबरदस्त कॉमेडी फिल्म 'हेरा फेरी' के एक डायलॉग पर मिमिक्री करते देखा जा सकता है।
सलमान की 'मुन्नी' ने भी 'प्रेम रतन धन पायो' पर किया डांस, देखें वीडियो
इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्ठी और परेश रावल जैसे कलाकार दर्शकों को हंसाते नजर आए थे। सोनाक्षी ने इस डबस्मैश वीडियो के साथ ट्वीट करते हुए लिखा, 'हालांकि अभी तक मुझे और वरुण धवन को किसी ने भी साथ में कास्ट नहीं किया है। मगर हमने खुद ही एक-दूसरे को साथ में कास्ट कर लिया।'
Since no one has casted @Varun_dvn and me in a film yet, we did it ourselves. #inflightboredom pic.twitter.com/zzi2bLENVL
— Sonakshi Sinha (@sonakshisinha) November 7, 2015
आपको बता दें कि सोनाक्षी फिलहाल फिल्म 'अकीरा' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसमें वो जबरदस्त एक्शन करते हुए भी नजर आएंगी। मुख्य रूप से यह फिल्म महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर आधारित है। वहीं वरुण इन दिनों फिल्म 'दिलवाले' को लेकर सुर्खियों में हैं। इसमें शाहरुख और काजोल पांच साल बाद साथ नजर आएंगे।