विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कट्रीना के कारण रणबीर ने नहीं किया सलमान का सामना

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Tue, 24 Nov 2015 12:33 PM (IST)Updated: Tue, 24 Nov 2015 01:14 PM (IST)

कभी एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे रणबीर-दीपिका इन दिनों अपनी फिल्‍म 'तमाशा' के प्रमोशन में जी-जान से जुटे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। कभी एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे रणबीर-दीपिका इन दिनों अपनी फिल्म 'तमाशा' के प्रमोशन में जी-जान से जुटे हुए हैं। इसके लिए दोनों ट्रेन से मुंबई से नई दिल्ली तक पहुंच गए। मगर सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस' में 'तमाशा' के प्रमोशन के दौरान रणबीर की गैर मौजूदगी ने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया कि आखिर क्यों उन्होंने इस मौके पर दीपिका को अकेले छोड़ दिया।

बिग बॉस की कंटेस्टेंट ने घर के अंदर यौन शोषण होने का लगाया आरोप

कहीं इसके पीछे उनकी गर्लफ्रेंड कट्रीना कैफ तो नहीं, जिनका कभी सलमान खान का साथ अफेयर रहा था। इस तरह के तमाम सवाल उठने लगे। ऐसे में रणबीर को इस पूरे मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ने पर मजबूर होना पड़ा। अब रणबीर का कहना है कि वो 'व्यक्तिगत कारणों' से इस शो में हिस्सा नहीं ले पाए। जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो रणबीर ने कहा, 'दीपिका और मार्केटिंग टीम को लगा कि फिल्म को प्रमोट करने के लिए 'बिग बॉस' एक बहुत बड़ा प्लेटफॉर्म है। मगर मैं अपने व्यक्तिगत कारणों से नहीं जा सका।'

क्या रिचा चड्ढा नहीं बनेंगी सरबजीत सिंह की पत्नी?

आपको बता दें कि एक तरफ कट्रीना जहां रणबीर की गर्लफ्रेंड हैं, वहीं सलमान के साथ अब भी उनकी दोस्ती बरकरार है और कई मौकों पर सलमान ने इशारों-इशारों में यह भी जताया है कि वाे कट्रीना को भूला नहीं पाए हैं। ऐसे में कहा जाता है कि सलमान के रणबीर के साथ अच्छे संबंध नहीं हैं। अब रणबीर के व्यक्तिगत कारणों से इशारा भी कट्रीना की तरफ ही जाता है। खैर, आपको यह भी बताते चलें कि रणबीर और दीपिका की फिल्म 'तमाशा' 27 नवंबर को रिलीज होने वाली है।