विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पार्टी में कट्रीना संग पहुंचे रणबीर, पर दीपिका नहीं आई

By Edited By:
Published: Tue, 07 May 2013 03:43 PM (IST)Updated: Fri, 10 May 2013 03:59 PM (IST)

मुंबई। फिल्म स्टार के नखरे भी अजीब होते हैं। आपस में कोई अनबन नहीं भी हो, तब भी कई बार ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। फिल्म स्टार के नखरे भी अजीब होते हैं। आपस में कोई अनबन नहीं भी हो, तब भी कई बार एक दूसरे के आमने सामने आने से कतराते हैं। कुछ ऐसा ही कट्रीना कैफ और दीपिका पादुकोण के साथ भी है।

अभी पिछले सनडे को फिल्म ये जवानी है दीवानी के प्रोड्यूसर सिद्धार्थ राय कपूर और विद्या बालन ने अपने जुहू वाले घर पर प्री-रिलीज पार्टी दी। इस पार्टी में स्टारकास्ट के तौर पर कल्कि कोचलिन और आदित्य राय कपूर मौजूद थे। और फिल्म के लीड हीरो रणबीर कपूर वहां पहुंचे कट्रीना कैफ के साथ, कट्रीना का इस फिल्म से कोई लेना देना भी नहीं है। प्यार में अंधे रणबीर-कट्रीना बाल बाल बचे, क्लिक करके पढे़

खबर तो यह है कि रणबीर के साथ वहां पार्टी में आई कट्रीना बिन बुलाई मेहमान थी। और वही हुआ जिसका डर था। दीपिका पादुकोण, फिल्म की लीड हीरोइन इस मौके पर नादारद थी। अब ये सिर्फ एक इत्तेफाक है या वाकई दीपिका और कट्रीना एक दूसरे से मिलना ही नहीं चाहते। लगता है दोनों के छत के नीचे दिखना ही नहीं चाहती। किसके साथ रणबीर गए सात समंदर पार

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर