विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सात समंदर पार जाएंगे दीपिका-रणबीर

By Edited By:
Published: Tue, 16 Apr 2013 12:31 PM (IST)Updated: Tue, 16 Apr 2013 12:42 PM (IST)

बॉलीवुड की शांति और सांवरिया एक नई उड़ान भरने को तैयार हैं। जी हां, दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर सात ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड की शांति और सांवरिया एक नई उड़ान भरने को तैयार हैं। जी हां, दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर सात समुद्र दूर जाने को पूरी तरह तैयार हैं। इसी साल दीपिका की कई फिल्में रिलीज होंगी। अपने व्यस्त शेड्यूल से थोड़ा वक्त निकालकर यह कपल व‌र्ल्ड टूर पर जा रहा है।

जी हां, हमेशा सुर्खियों में बने रहने वाले लव कपल दीपिका और रणबीर व‌र्ल्ड टूर पर जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ये लव कपल यूके, यूएस और कई देशों में घूमने जाने का फैसला कर रहा हैं। ये बेहद खूबसूरत कपल 20 दिन तक व‌र्ल्ड के अलग-अलग देशों में घूमेंगे और अपनी आने वाली फिल्म ये जवानी है दीवानी का प्रमोशन करेंगे।

फिल्म के ट्रेलर लांच के समय पर दीपिका और रणबीर ने फिल्म को प्रमोट करने के लिए यूरोप जाने की इच्छा जताई थी। फिल्म के प्रोड्यूसर को भी इसमें कोई एतराज नहीं था। खैर हो सकता है यह 20 दिनों का व‌र्ल्ड टूर इन दोनों के रिलेशनशिप को और मजबूत कर दे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर