विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

करीना ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड

By Edited By:
Published: Mon, 28 Oct 2013 12:08 PM (IST)Updated: Wed, 30 Oct 2013 03:23 PM (IST)

पैसा कमाना तो कोई करीना कपूर खान से सीखे। कई अभिनेत्रियों को फिल्म में काम करने के बदले जितनी फीस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। पैसा कमाना तो कोई करीना कपूर खान से सीखे। कई अभिनेत्रियों को फिल्म में काम करने के बदले जितनी फीस नहीं मिलती, उतनी फीस करीना ने सिर्फ एक डांस परफॉर्मेस की ले ली।

सैफ को नहीं रिझा पातीं करीना

खबर है कि करीना ने मिडिल ईस्ट के एक रियल्टी शो 'अरब्स गॉट टैलेंट' में डांस करने के लिए लगभग डेढ़ करोड़ रुपए लिए। इससे पहले टीवी पर एक डांस परफॉर्मेस के लिए इतनी बड़ी रकम किसी अभिनेत्री को नहीं मिली। सूत्रों ने बताया कि करीना लेबनान में छुट्टियां मनाने गई थीं और वहीं पर उन्हें यह ऑफर मिला।

बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्म में लीड रोल में होंगी करीना

बेबो ने शो के ओपनिंग डे पर डांस किया और अगले दिन नए चैनल की लॉन्चिंग में भी शामिल हुई। बॉलीवुड के ट्रेड पंडितों का कहना है कि आम तौर पर डांस परफॉर्मेस के लिए अभिनेत्रियों को इतनी बड़ी रकम नहीं मिलती, लेकिन करीना अरब देशों में बहुत ज्यादा लोकप्रिय हैं इसी वजह से उन्हें इतनी बड़ी रकम कमाने का मौका मिल गया। करीना के प्रवक्ता की तरफ से इस मामले पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर