विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सैफ को रिझा नहीं पातीं करीना

By Edited By:
Published: Thu, 24 Oct 2013 02:03 PM (IST)Updated: Thu, 24 Oct 2013 02:08 PM (IST)

करीना कपूर को वास्तविक जीवन में अपने प्यार का इजहार करना नहीं आता। अपनी फिल्म गोरी तेरे प्यार के प्रमोशन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। करीना कपूर को वास्तविक जीवन में अपने प्यार का इजहार करना नहीं आता। अपनी फिल्म गोरी तेरे प्यार के प्रमोशन के दौरान करीना कपूर ने बताया कि वह रियल लाइफ में बहुत ही बोरिंग हैं और वह कभी भी अपने पतिदेव सैफ अली खान को अपने प्यार से रिझा नहीं पाईं।

करीना ने सैफ के लिए क्यों नहीं रखा करवा चौथ का व्रत

करीना के मुताबिक, उनके पति सैफ अली खान भी रियल लाइफ में रील लाइफ से बिल्कुल अलग हैं। एक साल बाद करीना कपूर फिर से इमरान खान केसाथ वापसी कर रहीं हैं। इससे पहले यह जोड़ी एक मैं और एक तू में हिट साबित हुई थी।

जहां एक ओर बेगम साहिबा अपने दीवानगी दिखाने में कंजूस हैं, वहीं इनके साथ स्क्रीन शेयर कर रहे इनके पार्टनर इमरान खान अपनी रियल लाइफ में प्यार का इजहार करने में माहिर हैं। वह बताते हैं कि किस तरह बहरूपिया बनकर वह अपने प्यार को जताने के लिए लड़की के घर चेन्नई पहुंच गए, जिससे लड़की के घर वालों ने नाराज होकर उन्हें एक हफ्ते अपने यहां रखा।

फिल्म में अपने किरदार के बारे में इमरान बताते हैं कि वह इसमें एक दक्षिण-भारतीय युवक का किरदार निभा रहे हैं। दक्षिण-भारतीय परिवार से होने के बावजूद भी यह युवक न तो किसी परंपरा को निभाता है और न ही वह अपनी तमिल भाषा बोल पाता है। तीस साल विदेश में रहने के बाद वह युवक पूरी तरह से विदेशी सभ्यता में रंगकर अपने देश की संस्कृति को बिसरा चुका है। वहीं दूसरी ओर करीना कपूर अपने किरदार को साझा करते हुए कहती हैं कि वह इस फिल्म में शहरी और ठेठ गांव की युवती के रोल में नज़र आयेंगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।