विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

VIDEO : सलमान खान के लिए शर्टलेस हो गए आयुष्‍मान खुराना

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Mon, 28 Dec 2015 02:11 PM (IST)Updated: Mon, 28 Dec 2015 02:39 PM (IST)

आम तौर पर सलमान खान को शर्टलेस होने के लिए जाना जाता है, मगर इस बार आयुष्‍मान खुराना इस सिचुएशन में नजर आए, वो भी सलमान खान के लिए।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सलमान खान के 50वें बर्थडे पर बॉलीवुड सितारे भी उन्हें विश करने में पीछे नहीं रहे। आयुष्मान खुराना तो उनके लिए शर्टलेस भी हो गए। दरअसल, सलमान खान के बर्थडे पर आयुष्मान ने उन्हें विश करने के लिए एक डबस्मैश वीडियो बनाया, जिसमें वो उनके स्टाइल में बिना शर्ट के नजर आए। इसके साथ ही सलमान खान की सुपरहिट फिल्म 'साजन' का गाना 'तुमसे मिलने की तमन्ना है' गुनगुनाते भी दिखे।

आपको बता दें कि आयुष्मान एक एक्टर होने के साथ ही जानेमाने सिंगर भी हैं। उनकी हिट फिल्मों में 'विक्की डोनर' शामिल है, जिसमें वो अपनी खूबसूरत आवाज में गाते भी नजर आए थे। वहीं, सलमान खान रविवार को 50 साल के हो गए। इस मौके पर उन्होंने शनिवार रात धमाकेदार पार्टी दी, जिसमें कई जानेमाने सितारे शामिल हुए और उन्होंने मिलकर खूब मस्ती की।