यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Photos : बर्थडे पर सलमान बने अच्छे वाले चाचू, भतीजों के साथ की मस्ती
सलमान खान अपने बर्थडे पर अच्छे वाले चाचू बन गए और उन्होंने अपने भतीजों के साथ पनवेल फॉर्महाउस में खूब ...और पढ़ें

नई दिल्ली। सलमान खान पूरे 50 साल के हो गए। इस खास मौके पर उन्होंने शनिवार रात अपने पनवेल फॉर्महाउस पर धमाकेदार पार्टी दी। इसमें कई जानेमाने बॉलीवुड सितारों ने भी शिरकत की। उन्होंने रविवार को भी खूब मस्ती की। खास तौर से अपने भतीजों के साथ। जी हां, सलमान अपने फॉर्महाउस में अरबाज और सोहेल के बेटों निर्वान और अरहान के साथ अच्छे पल बिताते नजर आएं। बच्चे अपने इस सुपरस्टार चाचा की ATV (all-terrain vehicle) चलाने की कोशिश करते भी दिखे।
.jpg)
इसके बाद सलमान, निर्वान को राइडिंग पर ले जाते भी नजर आए।
.jpg)
एेसे में एक तरफ जहां ये चाचा-भतीजे एक साथ मस्ती करते दिखे, वहीं पनवेल फॉर्महाउस के आसपास उनके फैंस भी जुट गए। आखिरकार उनके इस चहेते सुपरस्टार का बर्थडे जाे था।

आपको बता दें कि सलमान इन दिनों अपनी फिल्म 'सुल्तान' की शूटिंग में व्यस्त हैं। मगर अब तक उनकी हीरोइन का नाम तय नहीं हो पाया है।
शाहिद शूटिंग में बिजी, भाभी-ननद की मस्ती जारी
प्रियंका को क्यों कहना पड़ा, आम आदमी की तरह हमें भी है बोलने की आजादी
