यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शाहिद कपूर शूटिंग में बिजी, बहन की भाभी के साथ मस्ती जारी
शाहिद कपूर की बहन सना कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत के बीच काफी अच्छी दोस्ती हो गई है और ...और पढ़ें

नई दिल्ली। एक तरफ जहां शाहिद कपूर 'शानदार' की असफलता भुला कर अपनी नई फिल्म 'रंगून' की शूटिंग में व्यस्त हो गए हैं, वहीं उनकी चुलबुली बहन सना कपूर अपनी भाभी यानी शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत के साथ खूब मस्ती करती नजर आ रही हैं।
सलमान का हर इश्क जुदाई पर खत्म, माशूकाएं तोड़ती रहीं दिल
हाल ही में क्रिसमस पर दोनों को मुंबई के एक रेस्टोरेंट में एक साथ इन्जॉए करते देखा गया। हालांकि उनके साथ और भी दोस्त मौजूद थीं और सभी ने मिलकर खूब मस्ती की। सना ने कुछ दिनों पहले बताया था कि शादी से पहले ही उनकी मीरा के साथ जमने लगी थी।

आपको बता दें कि सना भी दशहरे पर रिलीज हुई फिल्म 'शानदार' से बॉलीवुड में कदम रख चुकी हैं। इस फिल्म में उनके भाई शाहिद के साथ पिता पंकज कपूर भी थे। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।
