विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आलिया ने बॉयफ्रेंड, शादी पर की खुलकर बातें, बच्‍चे भी चाहिए उन्‍हें ऐसे

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Sun, 18 Oct 2015 03:27 PM (IST)Updated: Sun, 18 Oct 2015 05:35 PM (IST)

बॉलीवुड की चुलबुली एक्‍ट्रेस आलिया भट्ट अपनी निजी जिंदगी से जुड़े सवालों का जवाब देने से कभी भी कतराती या ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी निजी जिंदगी से जुड़े सवालों का जवाब देने से कभी भी कतराती या शर्माती नजर नहीं आई हैं। इन दिनों वो अपनी फिल्म 'शानदार' को लेकर सुर्खियों में हैं। इसके एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान भी वो सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अपने रिलेश्ानशिप और यहां तक कि शादी की प्लानिंग और बच्चों के बारे में भी खुलकर बातें करती दिखीं।

पढ़ें, 'धूम 4' में अमिताभ बच्चन के होने की खबरों पर क्या बोले आदित्य चोपड़ा

आलिया हाल ही में देर रात सिद्धार्थ के घर जाने को लेकर काफी सुर्खियों में थीं। वैसे भी काफी समय से दोनों के अफेयर्स की खबरें सामने आ रही हैं। इस बारे में जब आलिया से पूछताछ की गई तो उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है। उस दौरान सिद्धार्थ के कई दोस्त भी उनके साथ थे। वहीं सिद्धार्थ के साथ लिंक-अप की खबरों पर मुस्कुराते कहा कि वो इस बारे में हां या ना कुछ भी नहीं कहेंगी।

जब लिफ्ट में फंस गईं पेरिस हिल्टन तो जानिए क्या हुआ

खैर, आलिया ने अपनी शादी की प्लानिंग को लेकर भी कुछ दिलचस्प बातें बताईं। उन्होंने माना कि किसी भी शख्स की निजी जिंदगी में उसके करियर के अलावा भी बहुत सी चीजें होती हैं। इसके साथ उन्होंने कहा कि शादी और सेटल-डाउन होने के लिए उन्हें 30-32 साल की उम्र बिल्कुल परफेक्ट लगती है। आलिया ने कहा कि उन्होंने यह सब कुछ प्लान कर लिया है और मिस्टर परफेक्ट तलाशने के लिए उन्होंने खुद के लिए एक डेडलाइन भी तय कर ली है। सबसे दिलचस्प पल तब आया, जब आलिया ने बच्चों की प्लानिंग को लेकर बातें कीं।

दीपिका पादुकोण ने खुद के स्टाइल सेंस को लेकर कह दी ऐसी बात

उन्होंने कहा कि वो सही समय आने पर शादी कर लेंगी या ये भी हो सकता है कि कभी वो शादी ही ना करें। मगर चूंकि वो बच्चे चाहती हैं, इसलिए उन्हें शादी करनी पड़ेगी। और पता है आलिया ने यह भी बताया कि उन्हें मोटे आैर क्यूट बच्चे चाहिए। वैसे आलिया खुद ही इतनी क्यूट हैं कि उनके बच्चे भी जरूर उनकी तरह ही क्यूट होंगे। मगर मोटे होंगे या नहीं, इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। इसके साथ ही आपको बता दें कि आलिया की फिल्म 'शानदार' 22 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। इसमें उनके अपोजिट शाहिद कपूर नजर आएंगे।