विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जब लिफ्ट में बुरी तरह फंस गई पेरिस हिल्‍टन तो जानिए क्‍या हुआ

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Sun, 18 Oct 2015 02:30 PM (IST)Updated: Sun, 18 Oct 2015 02:53 PM (IST)

जानीमानी हॉलीवुड सोशलाइट पेरिस हिल्‍टन किसी न किसी वजह से हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। मगर इस बार वो ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लॉस एंजिलिस। जानीमानी हॉलीवुड सोशलाइट पेरिस हिल्टन किसी न किसी वजह से हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। मगर इस बार वो एक अजीबो-गरीब स्थिति का सामना करने की वजह से खबरों में हैं। दरअसल, बात ये है कि पेरिस हिल्टन एक लिफ्ट में फंस गई थीं। उनके साथ यह घटना चीन की राजधानी बीजिंग में घटी।

पढ़ें, 'धूम 4' में अमिताभ बच्चन के होने की खबरों पर क्या बोले आदित्य चोपड़ा

इस वजह से वो काफी परेशान हो गई थीं। पहले तो उन्होंने देर तक शांत रहने की कोशिश की। मगर एकाएक वो नाराज हो उठीं। 34 वर्षीय हिल्टन ने ये भयानक अनुभव शेयर किया है। यूएस मैगजीन के अनुसार, पेरिस हिल्टन ने कहा, 'मैं विश्वास नहीं कर सकती थी कि मैं लिफ्ट में फंस गई हूं। यह बहुत बुरा था। हम सभी फंस गए थे। हम सभी कह रहे थे कि प्लीज हमें यहां से निकालिए। यहां बहुत गर्मी है।'

शाहरुख से ऐसी बात नहीं कर सकतीं दीपिका, वजह भी बताई

एक वीडियो भी सामने आया है कि उस वक्त किस तरह लिफ्ट में फंसे लोग उन्हें बाहर निकालने की प्रार्थना कर रहे थे। कुछ समय बाद दरवाजे खुले। लोग आराम से बाहर निकाले गए। सभी सुरक्षित थे। वैसे इस स्थिति का कइयो ने सामना किया होगा और वाकई में यह बहुत बुरा अनुभव होता है। यह स्थिति झेलने वाले बेहतर तरीके से समझ सकते हैं।