विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाहरुख से ऐसी बात नहीं कर सकतीं दीपिका, वजह भी बताई

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Sun, 18 Oct 2015 11:21 AM (IST)Updated: Sun, 18 Oct 2015 01:10 PM (IST)

दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड के किंग खान की फिल्‍म 'ओम शांति ओम' से अपने फिल्‍मी करियर की शुरुआत की थी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड के किंग खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी और यह बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इसके बाद दोनों की साथ में फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' भी आई और वो भी बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब रही। ऐसे में सोचिए तब क्या होगा, जब एक साथ सुपरहिट फिल्में देने वाले ये स्टार्स बॉक्स ऑफिस पर एक दूसरे से ही भिड़ेंगे।

शाहिद को इस अजीब सवाल का देना पड़ा जवाब, मीरा के बॉलीवुड डेब्यू पर भी बोले

जी हां, दरअसल इस क्रिसमस पर दो बड़ी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर टकराव होने वाला है। 18 दिसंबर को एक तरफ जहां दीपिका की संजय लीला भंसाली निर्देशित ऐतिहासिक फिल्म 'बाजीराव मस्तानी रिलीज हो रही है, जिसमें रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा भी अहम भूमिकाओं में हैं। वहीं दूसरी तरफ शाहरुख की रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म 'दिलवाले' भी दस्तक दे रही है, जिसमें वो एक बार फिर काजोल के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। वरुण धवन और कृति सेनन जैसे सितारे भी हैं।

अब दोनों की फिल्में बड़े स्टार्स और बड़े बैनर्स की हैं। ऐसे में दोनों की रिलीज डेट का क्लैश होना चिंता की बात तो है। ऐसे में इस तरह के कयास लगाए जा रहे थे कि दीपिका ने शाहरुख को कॉल करके उनकी फिल्म की रिलीज डेट को आगे या पीछे करने को कहा है। हालांकि इस बात पर अब दीपिका ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उनका कहना है कि वह शाहरुख का बहुत सम्मान करती हैं और फिल्म की रिलीज डेट को लेकर उनसे बात नहीं कर सकतीं।

आपको झकझोर कर रख देगी कोंकणा सेन की ये शॉर्ट फिल्म

उन्होंने कहा कि जब कोई भी 'बाजीराव मस्तानी' सरीखी फिल्म कर रहा होता है तो आपके पास इतना समय नहीं होता कि फिल्म की रिलीज डेट के बारे में किसी से बात कर सके। एक एक्टर के तौर पर संजय लीला भंसाली जैसे निर्देशक की फिल्म में आपको अपना काम पूरी ईमानदारी से और जी-जान लगाकर करना पड़ता है। इसके आगे उन्होंने कहा कि फिल्म की रिलीज डेट के बारे में निर्माता और निर्देशक को फैसला लेना होता है। निजी तौर पर शाहरुख से उनके बहुत अच्छे संबंध है। इसको ध्यान में रखकर पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को वो एक में नहीं मिलाना चाहतीं। ऐसे में खामियाजा हमेशा रिश्तों को उठाना पड़ता है।