विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'धूम 4' में अमिताभ बच्‍चन होंगे या नहीं, इस पर बोले आदित्‍य चोपड़ा

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Sun, 18 Oct 2015 01:05 PM (IST)Updated: Sun, 18 Oct 2015 05:36 PM (IST)

हाल ही में बॉलीवुड से एक धमाकेदार खबर सामने आई थी और वो ये कि इस बार सुरपहिट सीरीज 'धूम' ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। हाल ही में बॉलीवुड से एक धमाकेदार खबर सामने आई थी और वो ये कि इस बार सुरपहिट सीरीज 'धूम' के चौथे सीक्वल यानी 'धूम 4' में बॉलीवुड मेगास्टर अमिताभ बच्चन भी होंगे। खबर के मुताबिक, प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा और डायरेक्टर विजय कृष्ण आचार्य ने 'धूम 4' के लिए अमिताभ के साथ ही रितिक रोशन को भी दोबारा साइन कर लिया है। जो कि 'धूम 2' में विलेन के रोल में नजर आए थे।

शाहरुख से ऐसी बात नहीं कर सकतीं दीपिका, वजह भी बताई

खैर, जब इस बारे में आदित्य चोपड़ा से बात की गई तो उन्होंने कहा, 'अभी तक तो ऐसा कोई प्लान नहीं है।' वहीं रितिक के लीड रोल निभाने पर उन्होंने कहा, 'हम कुछ ही हफ्तों में फिल्म की घोषणा करेंगे। आपको सारी बातें बताई जाएंगी। इसके जरिए तस्वीर ज्यादा स्पष्ट हो सकेगी।' यशराज फिल्म्स की ओर से बताया गया, 'इंतजार कीजिए। यशराज की ओर से जल्द ही आने वाली फिल्मों को लेकर घोषणा कर दी जाएगी। ऐसे में कास्टिंग को लेकर होने वाले कयासों से दूर रहिए।'

शाहिद को इस सवाल का देना पड़ गया जवाब, मीरा के बॉलीवुड डेब्यू पर भी बोले

आपको बता दें कि 'धूम' सीरीज को लेकर प्रशंसकों में खासी उत्सुकता बनी रहती है। पिछली फिल्म में आमिर खान ने विलेन की भूमिका निभाई थी। अगले सीक्वल के लिए फिल्मी गलियारों में कयासों का दौर जारी है। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार फाइनल कास्ट क्या रहेगी। वैसे इतना तो कहा जा सकता है कि हर बार की तरह इस बार भी अभिषेक बच्चन पुलिस वाले के रोल में नजर आ सकते हैं।