Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' 100 करोड़ क्लब में शामिल

    By Monika SharmaEdited By:
    Updated: Sat, 30 May 2015 01:38 PM (IST)

    कंगना रनोट और आर. माधवन की फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' दूसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमाए हुए है। इस शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्मों का असर भी इस पर नहीं पड़ सका और इसने अपना दबदबा कायम रखा। फिल्म ने आठ दिनों में भारत में

    मुंबई। कंगना रनोट और आर. माधवन की फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' दूसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमाए हुए है। इस शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्मों का असर भी इस पर नहीं पड़ सका और इसने अपना दबदबा कायम रखा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'सनी लियोन...दफा हो जाओ मेरी फिल्म इंडस्ट्री से'

    फिल्म ने आठ दिनों में भारत में 76.67 करोड़ का कलेक्शन बटोर लिया है। फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को 6.65 करोड़ रुपये बटोरे। व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी।

    उन्होंने ट्वीट किया, 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स पर नई फिल्मों का असर नहीं हुआ। ये अपना दबदबा बनाए हुए हैं। (दूसरे हफ्ते) शुक्रवार 6.65 करोड़ रुपये कमाए। कुलः 76.67 करोड़। ब्लॉकबस्टर।'

    'दृश्यम' में तब्बू का लुक देखकर हिल जाएंगे आप!

    इतना ही नहीं फिल्म ने दुनियाभर में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। तरण ने ट्विटर पर लिखा, 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स ने दुनियाभर (भारत + विदेशों) में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया। कुल - 101.67 करोड़। शानदार।'

    2011 में आई फिल्म 'तनु वेड्स मनु' की इस सीक्वल ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। महज आठ दिनों में इतनी दमदार कमाई करना फिल्म के लिए बड़ी बात है।

    सोनाक्षी सिन्हा बनीं खूबसूरत दुल्हन!

    comedy show banner