विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शूटआउट एट वडाला ने कमाए 20 करोड़

By Edited By:
Published: Mon, 06 May 2013 01:40 PM (IST)Updated: Mon, 06 May 2013 02:01 PM (IST)

संजय गुप्ता की फिल्म शूटआउट एट वडाला ने रिलीज के पहले दो दिन में लगभग 20 करोड़ की कमाई की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। संजय गुप्ता की फिल्म शूटआउट एट वडाला ने रिलीज के पहले दो दिन में लगभग 20 करोड़ रुपये की कमाई की है। संजय गुप्ता की इस मल्टी स्टारर एक्शन फिल्म ने फ्राइडे को रिलीज होते ही 10.1 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली।

ट्रेड एनॉलिस्ट तरण आदर्श ने इस फिल्म की काफी तारीफ की हैं। फिल्म का रिव्यू काफी अच्छा है। फिल्म समीक्षकों के साथ दर्शकों ने भी इस फिल्म को बहुत पसंद किया है। जॉन अब्राहम के किरदार मान्या सुर्वे का रोल भी सबको खूब पसंद आ रहा है। देखना यह होगा कि फिल्म अपनी लागत रिकवर करने के बाद एक सुपरहिट साबित होती है या नहीं। जॉनी ब्वॉय भी ये ही दुआ मांग रहे होंगे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर