Move to Jagran APP

'जय गंगाजल' की कमाई पहुंचीं इतने करोड़, घाटे में नहीं रहेगी फिल्म!

बीते शुक्रवार सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी प्रकाश झा की फिल्म 'जय गंगाजल' दर्शकों की उम्मीद पर उतनी खरी नहीं उतर पाई है, मगर प्रकाश झा की यह फिल्म फायदे का सौदा साबित हो सकती है।

By Pratibha Kumari Edited By: Published: Tue, 08 Mar 2016 12:27 PM (IST)Updated: Tue, 08 Mar 2016 01:26 PM (IST)
'जय गंगाजल' की कमाई पहुंचीं इतने करोड़, घाटे में नहीं रहेगी फिल्म!

नई दिल्ली। बीते शुक्रवार सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी प्रकाश झा की फिल्म 'जय गंगाजल' दर्शकों की उम्मीद पर उतनी खरी नहीं उतर पाई है। वैसे इसमें कोई शक नहीं कि पुलिस ऑफिसर के दमदार किरदार में प्रियंका चोपड़ा के अभिनय की तारीफ हो रही है, मगर कहानी में दम नहीं होने के कारण यह दर्शकों को उतना लुभाने में कामयाब नहीं रही।

loksabha election banner

करिश्मा पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट, पति से होगी सुलह की कोशिश

कमाई के मामले में 'जय गंगाजल' की शुरुआत भी दमदार नहीं रही। यह फिल्म पहले दिन लगभग साढ़े पांच करोड़ रुपए ही कमा पाई। हालांकि इस फिल्म ने मंडे टेस्ट पास तो कर लिया, मगर छुट्टी के लिहाज से इसकी कमाई थोड़ी कम रही। जबकि 'जय गंगाजल' को थोड़ा लंबा वीकेंड मिला। चूंकि सोमवार को महाशिवरात्रि की छुट्टी थी, इसलिए टिकट खिड़की पर भीड़ होनी लाजिमी थी। सोमवार तक इस फिल्म की कुल कमाई 22.50 करोड़ रुपए हो गई।

'जय गंगाजल' को देश में 2,684 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। शुक्रवार को इसे 5.50 करोड़ रुपए की अोपनिंग मिली थी। शनिवार को इसने 6.50 करोड़ रुपए कमाए और रविवार को इसकी कमाई लगभग आठ करोड़ रुपए रही। वहीं, सोमवार को लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपए टिकट खिड़की पर मिले।

11 साल बड़े ब्वॉयफ्रेंड से शादी की तैयारी में कपिल शर्मा की ऑन-स्क्रीन वाइफ!

चूंकि 'जय गंगाजल' का बजट भी ज्यादा नहीं था, ऐसे में कमाई की यही रफ्तार बनी रही तो यह फिल्म फायदे का सौदा साबित हो सकती है। फिल्मकार प्रकाश झा ने इसे मात्र 25 करोड़ रुपए में तैयार कर दिया था। इतनी कमाई बुधवार तक हो जाने की संभावना है। प्रकाश झा ने इसमें अभिनय भी किया है। जबकि प्रियंका चोपड़ा इसकी लीड एक्टर हैं और मानव कौल खलनायक हैं। समीक्षकों ने इस फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है।

'नीरजा' पहुंची 65 करोड़ के करीब
सोमवार तक सोनम कपूर की फिल्म 'नीरजा' की कमाई 65.24 करोड़ रुपए हो गई है। शुक्रवार से फिल्म का तीसरा हफ्ता शुरू हुआ है। राम माधवानी निर्देशित इस फिल्म ने अपने तीसरे वीकेंड (सोमवार समेत) में लगभग सात करोड़ रुपए कमाए हैं। यह फिल्म बड़ी हिट साबित हो रही है। सोनम कपूर मुख्य भूमिका में हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.