'हेट स्टोरी 3' ने दो दिन में बटोरी लागत, तीसरे दिन कलेक्शन फिर बढ़ा
'हेट स्टोरी 3' में कोई बड़ा स्टार न होने के बावजूद पहले दिन फिल्म ने शानदार कलेक्शन बटोरा था, जिससे सभी हैरान थे। लेकिन दूसरे दिन के कलेक्शन में बढ़ोतरी की बजाए कमी दर्ज की गई। शुक्रवार को 9.72 करोड़ रुपये बटोरने वाली फिल्म ने शनिवार को 8.05 करोड़ का
मुंबई। 'हेट स्टोरी 3' में कोई बड़ा स्टार न होने के बावजूद पहले दिन फिल्म ने शानदार कलेक्शन बटोरा था, जिससे सभी हैरान थे। दूसरे दिन के कलेक्शन में बढ़ोतरी की बजाए कमी दर्ज की गई। लेकिन तीसरे दिन कलेक्शन फिर से बढ़ गया।
निकोल किडमैन को अच्छा लगता है भारत
शुक्रवार को 9.72 करोड़ रुपये बटोरने वाली फिल्म ने शनिवार को 8.05 करोड़ का कलेक्शन किया। रविवार को फिल्म ने 9.05 करोड़ रुपये बटोर लिए लेकिन ये पहले दिन के कलेक्शन के मुकाबले कम ही रहा।
तीन दिनों में फिल्म ने 26.82 करोड़ का बिजनेस किया है। व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श ने ट्विटर पर फिल्म के कलेक्शन की जानकारी दी।
#HateStory3 puts up a SOLID weekend total. Fri 9.72 cr, Sat 8.05 cr, Sun 9.05 cr. Total: ₹ 26.82 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) December 7, 2015
लगता है कि आलोचकों की तरफ से फिल्म को मिले नेगेटिव रिव्यू का असर कमाई पर पड़ रहा है। लेकिन इस फ्रेंचाइज की पिछली दो फिल्में हिट जाने का फायदा इसे मिल रहा है। सिंगल स्क्रीन पर इरोटिक थ्रिलर फिल्में अच्छा बिजनेस कर लेती हैं।
प्रमोशन और विज्ञापन मिलाकर 'हेट स्टोरी 3' का कुल खर्च करीब 13.2 करोड़ रहा। दो दिन में फिल्म ने 17.77 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था यानि दो दिनों के अंदर ही फिल्म ने लागत बटोर ली है और अब इसने मुनाफा कमाना शुरू कर दिया है।
फिल्म का म्यूजिक भी दर्शकों को थिएटरों तक खींच रहा है। 'हेट स्टोरी 3' में शरमन जोशी, जरीन खान, करण सिंह ग्रोवर और डेजी शाह लीड रोल्स में हैं।
पामेला की न्यू फोटो के साथ खत्म होगी इस मैगजीन की सालों पुरानी परंपरा