दो दिन में सिर्फ पौने चार करोड़ ही बटोर सकी 'गुड्डू रंगीला'
सुभाष कपूर की फिल्म 'गुड्डू रंगीला' दूसरे दिन भी दिन बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार से चलती दिखी। शुक्रवार के मुताबिक शनिवार को फिल्म की कमाई में मामूली सी बढ़ोतरी दर्ज की गई। फिल्म ने कल भी भारत में सिर्फ 1.96 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। दो दिन में फिल्म
मुंबई। सुभाष कपूर की फिल्म 'गुड्डू रंगीला' दूसरे दिन भी दिन बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार से चलती दिखी। शुक्रवार के मुताबिक शनिवार को फिल्म की कमाई में मामूली सी बढ़ोतरी दर्ज की गई। फिल्म ने कल भी भारत में सिर्फ 1.96 करोड़ रुपये का बिजनेस किया।
ससुर के शोक संदेश से करिश्मा कपूर का नाम गायब
दो दिन में फिल्म सिर्फ 3.47 करोड़ ही बटोर पाई है।
व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श ने ट्विटर पर फिल्म के कलेक्शन की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया, 'गुड्डू रंगीला ने शुक्रवार को 1.51 करोड़, शनिवार को 1.96 करोड़ कमाए। कुलः 3.47 करोड़। भारत में बिजनेस।'
इस कॉमेडी फिल्म में अरशद वारसी, अमित साध, अदिति राव हैदरी और रोनित रॉय अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म को आलोचकों ने काफी सराहा है, बावजूद पहले दिन फिल्म ज्यादा बिजनेस नहीं कर पा रही है।