विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

2015 की दूसरी सबसे बड़ी हिट 'एबीसीडी 2', कलेक्शन 100 करोड़ के पार

By Monika SharmaEdited By:
Published: Mon, 06 Jul 2015 02:51 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 07 Jul 2015 09:18 AM (GMT+05:30)

रैमो डिसूजा की फिल्म 'एबीसीडी 2' ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही ये फिल्म ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। रैमो डिसूजा की फिल्म 'एबीसीडी 2' ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही ये फिल्म इस साल में 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली दूसरी फिल्म बन गई है। 100 करोड़ कमाने वाली पहली फिल्म का रिकॉर्ड 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' के नाम है।

आखिर कौन बनेगी धौनी की दुल्हनिया?

कल फिल्म ने 2.23 करोड़ का कलेक्शन किया। व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श ने ट्विटर पर फिल्म के कलेक्शन की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया, 'एबीसीडी 2 ने 17वें दिन(तीसरा हफ्ता) 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया। शुक्रवार को 1.01 करोड़, शनिवार को 1.63 करोड़, रविवार को 2.23 करोड़। कुल 101.91 करोड़। 2015 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म।'

'एबीसीडी 2' को सिद्धार्थ रॉय कपूर की वॉल्ट डिजनी पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है। ये फिल्म 100 करोड़ कमाने वाली डिजनी इंडिया की 8वीं फिल्म बन गई है। इससे पहले 'राउडी राठौर', 'बर्फी', 'चेन्नई एक्सप्रेस', 'ये जवानी है दीवानी', '2 स्टेट्स', 'किक' और 'पीके' भी 100 करोड़ क्लब का हिस्सा बन चुकी हैं।

फिल्म 'एबीसीडी 2' में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर लीड रोल्स में हैं। ये फिल्म 2013 में आई रैमो डिसूजा की निर्देशित फिल्म 'एबीसीडी' की सीक्वल है। फिल्म से अभी और कलेक्शन की उम्मीद है।

कुणाल कोहली की 'फिर से' को हाईकोर्ट से मिली क्लीन चिट