विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अरविंद केजरीवाल से नाराज हैं हुमा कुरैशी

By rohit guptaEdited By:
Published: Sun, 15 Feb 2015 08:14 AM (IST)Updated: Sun, 15 Feb 2015 08:17 AM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी को दिल्ली के नए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से काफी उम्मीदें हैं लेकिन साथ ही उन्हें केजरीवाल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी को दिल्ली के नए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से काफी उम्मीदें हैं लेकिन साथ ही उन्हें केजरीवाल से एक शिकायत भी हैं। दरअसल हुमा उनके कैबिनेट में किसी भी महिला मंत्री के न होने से निराश हैं।

बिग बी ने केजरीवाल का नाम लिए बिना की तारीफ

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के 6 विधायकों के साथ कल दिल्ली के रामलीला मैदान में पद और गोपनीयता की शपथ ली थी। सभी 6 मंत्री पुरुष हैं। इसलिए हुमा ने सवाल उठाया है कि उनकी कैबिनेट में कोई भी महिला मंत्री क्यों नहीं है।

आमिर की बेटी बनकर दंगल करेंगी कंगना!

हुमा ने ट्वीट किया, 'बदलाव के लिए शाबाशी अरविंद केजरीवाल। बेहतर शासन और दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा की उम्मीद करती हूं। लेकिन कैबिनेट में कोई भी महिला नहीं है।'

हुमा ही नहीं, फिल्म जगत से जुड़ी कई और हस्तियों ने इस पर सवाल उठाए हैं।

कल केजरीवाल के साथ मंत्री पद की शपथ लेने वाले विधायक थे-मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, गोपाल राय, असीम मोहम्मद खान, संदीप कुमार और जीतेंद्र सिंह तोमर।

बर्थ डे स्पेशलः मधुबाला की अनदेखी तस्वीरें