कहां गायब हो गई हैं सलमान की गर्लफ्रेंड लुलिया?
सलमान खान हमेशा अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। आपको उनकी 'खास' रोमैनियन फ्रेंड लुलिया वेंचर तो याद होंगी। उनके साथ भी सलमान खान के प्यार के चर्चे खूब रहे हैं। एक समय तो बात शादी तक पहुंच गई थीं। खैर, पिछले कुछ समय से उनकी कोई खोज-खबर
नर्इ दिल्ली। सलमान खान हमेशा अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। आपको उनकी 'खास' रोमैनियन फ्रेंड लुलिया वेंचर तो याद होंगी। उनके साथ भी सलमान खान के प्यार के चर्चे खूब रहे हैं। एक समय तो बात शादी तक पहुंच गई थीं। खैर, पिछले कुछ समय से उनकी कोई खोज-खबर नहीं है। पता नहीं वो अचानक कहां गायब हो गई हैं।
सोनाक्षी सिन्हा बन गई हैं 'मुंबई की लेडी रजनीकांत'
सूत्रों की मानें तो लुलिया वेंचर खान परिवार के बेहद करीब हैं और सलमान खान भी उन पर जान छिड़कते हैं। दोनों की एक साथ कई हंसते-मुस्कुराते, मस्ती करते तस्वीरें सामने आ चुकी हैं, मगर पिछले कुछ समय से दोनों एक साथ नजर नहीं आए हैं। लुलिया वेंचर को आखिरी बार सलमान खान के साथ उनकी बहन अर्पिता की शादी में देखा गया था।
राजकुमार राव को स्कूल में कभी नहीं मिले अच्छे नंबर
तो क्या अब सलमान खान और लुलिया वेंचर के बीच कुछ भी नहीं है ? वैसे एक सूत्र की मानें तो सलमान खान की वजह से लुलिया वेंचर ने उनसे दूरी बना रखी है। दरअसल, सलमान खान को जिस तरह से हाल ही में कोर्ट के चक्कर लगाने पड़े और जिस तरह से मीडिया उनके पीछे लगी है, उन्हें लगता है कि ऐसे वक्त में लुलिया वेंचर को उनसे दूरी बनाकर रखनी चाहिए। शायद इसी वजह से दोनों पिछले कुछ समय से साथ नजर नहीं आ रहे हैं।