ऐश्वर्या राय बच्चन को बचाने के लिए सामने आईं कट्रीना कैफ!
इस बात से सलमान खान का नाम भी जोड़ा जा रहा है, क्योंकि ऐश्वर्या और कट्रीना दोनों ही एक समय में उनके करीब रह चुकी हैं।
नई दिल्ली (जेएनएन)। हाल में जब ऐश्वर्या राय बच्चन फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा के कॉमेडी शो पर पहुंची तो उनका लुक और हेयर स्टाइल कुछ अलग था। सभी का ध्यान इस बात पर गया भी। एक अंतराल के बाद ऐश्वर्या को इस अंदाज में देखा गया, मगर इसके पीछे कोई और नहीं बल्कि कट्रीना कैफ हैं। जी हां, इसका खुलासा अब जाकर हुआ है।
चौंक गए ना आप! चलिए हम आपको बताते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है। ऐश्वर्या की हेयर स्टाइल आजकल साउथ अफ्रीकन हेयर स्टाइलिस्ट बियांसा हार्टकोफ कर रही हैं। यह पहला मौका नहीं है जब बियांसा ने किसी सेलेब्रेटी को तैयार किया हो। इससे पहले वो कट्रीना कैफ की भी गुड लिस्ट में रह चुकी हैं। 'फितूर' और 'बार बार देखो' में कट्रीना को बेहतरीन लुक देने वाली स्टाइलिस्ट में बियांसा का नाम ही शुमार है। यह देखकर ऐसा लगता है कि मानो ऐश्वर्या ने खुद कट्रीना से स्टाइल और लुक को और भी अच्छा बनाने के लिए मदद ली हो।
यह भी पढ़ें- 500-1000 के नोट बंद होने से नहीं, 'सांसे' की रिलीज इस कारण रोक दी गई!
अब इस बात से सलमान खान का नाम भी जोड़ा जा रहा है, क्योंकि ऐश्वर्या और कट्रीना दोनों ही एक समय में उनके करीब रह चुकी हैं। खैर, आपको बता दें कि कपिल शर्मा के शो में जब ऐश्वर्या आई थीं तो उनके लुक और स्टाइल को लेकर भी बात हुई थी। यही नहीं, बल्कि ऐश्वर्या ने अपने स्टाइलिस्ट को सभी से मिलवाया भी था। बियांस मुंबई के बांद्रा में रहती हैं औसमय-समय पर अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर भी करती हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।