विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विद्या बालन ने दिया ऐसा झटका कि अस्पताल पहुंच गया फ़िल्ममेकर!

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Published: Sun, 15 Jan 2017 11:17 AM (IST)Updated: Sun, 15 Jan 2017 11:56 AM (IST)

विद्या के इंकार की सही वजह तो नहीं पता, लेकिन कहा जा रहा है कि लगातार कई हिंदी फ़िल्में फ़्लॉप ...और पढ़ें

विद्या बालन ने दिया ऐसा झटका कि अस्पताल पहुंच गया फ़िल्ममेकर!
विद्या बालन ने दिया ऐसा झटका कि अस्पताल पहुंच गया फ़िल्ममेकर!

मुंबई। विद्या बालन ने कमला दास पर बन रही बायोपिक से अचानक बैक आउट कर लिया है और इस झटके ने फ़िल्ममेकर को अस्पताल पहुंचा दिया है। ऐसा दावा उनके क़रीबी लोग रहे हैं।

मलयाली फ़िल्ममेकर कमालउद्दीन मोहम्मद (कमल) 60-70 के दशक की साहसिक लेकिन विवादित कवियित्री कमला दास पर बायोपिक फ़िल्म बना रहे हैं। कमला ने सेक्सुअल लाइफ़स्टाइल को लेकर काफी लिखा है, जिसकी वजह से विवादों से उनका गहरा नाता रहा। कमल ने इस बायोपिक के लिए विद्या बालन को चुना और विद्या राज़ी भी हो गई थीं, लेकिन अचानक उन्होंने फ़िल्म से हाथ खींच लिए। कहा ये भी जा रहा है कि कुछ लोग इस बायोपिक का विरोध कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि इस स्ट्रेस की वजह से फ़िल्ममेकर कमालउद्दीन की तबीयत इतनी बिगड़ गई कि उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

इसे भी पढ़ें- मॉम करीना कपूर ख़ान जल्द देने वाली हैं एक और चौंकाने वाली ख़बर

रिपोर्ट्स के मुताबिक़ कमल के क़रीबियों का कहना है कि वो सीधे-सादे फ़िल्ममेकर हैं और इन सबके कारण इतना तनाव में आ गए कि अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। मेकर्स अब विद्या के बिना कमला दास की बायोपिक बनाना चाहते हैं, लेकिन विद्या के इस बर्ताव से बुरी तरह शॉक्ड हैं क्योंकि विद्या को इंडस्ट्री में सेंसिबल और कमिटेड एक्ट्रेस के तौर पर जाना जाता है।

इसे भी पढ़ें- फ़िल्मफेयर अवॉर्ड्स में दंगल का जलवा, आमिर-आलिया बेस्ट एक्टर्स

कमल के क़रीबी इस बात से इंकार करते हैं कि विद्या ने किसी ख़ास धार्मिक समूह के दबाव में फ़िल्म छोड़ी है। उनका दावा है कि विद्या को कमला दास का किरदार ज़्यादा विवादित लगा होगा। उनका कहना है कि इस बात से किसी को समस्या नहीं है, लेकिन विद्या शूट शुरू होने तक का वेट क्यों करती रहीं। पहले भी इंकार कर सकती थीं। बताया जाता है कि विद्या के मलयाली एक्सेंट को दुरुस्त करने के लिए एक कोच भी हायर किया जा चुका था, जिसके साथ वो काम कर रही थीं।

इसे भी पढ़ें- संजय दत्त को नहीं थी उम्मीद, बेटी जैसी आलिया करेंगी ऐसा बर्ताव

विद्या के इंकार की सही वजह तो नहीं पता, लेकिन कहा जा रहा है कि लगातार कई हिंदी फ़िल्में फ़्लॉप होने के बाद एकाएक मलयाली फ़िल्म करना बॉलीवुड में विद्या की इमेज को नुक़सान पहुंचा सकता है। शायद इसीलिए उन्होंने फ़िल्म छोड़ दी, क्योंकि अगर बात सिर्फ़ बोल्डनेस की होती तो विद्या बेगम जान भी कर रही हैं, जिसमें उनका करेक्टर काफी बोल्ड है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।