विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक्शन, थ्रिलर और चौंका देने वाली सच्चाई के साथ हाजिर है ‘वीरप्पन’

By MMI TeamEdited By:
Published: Thu, 26 May 2016 06:23 PM (IST)Updated: Thu, 26 May 2016 06:29 PM (IST)

आजकल बॉयोपिक फिल्मों का जमाना है जहां फिल्मों के रिलीज होने से पहले ही ही दर्शकों के बीच बॉयोपिक फिल्मों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

आजकल बॉयोपिक फिल्मों का जमाना है जहां फिल्मों के रिलीज होने से पहले ही ही दर्शकों के बीच बॉयोपिक फिल्मों का क्रेज देखने को मिलता है. ये क्रेज तब और भी ज्यादा बढ़ जाता है जब सच्ची घटना पर आधारित इन फिल्मों में एक्शन और सस्पेंस का तड़का लगा हो. दर्शकों की ऐसी ही उम्मीदों पर खरी उतरने की तैयारी में रिलीज होने जा रही है फिल्म ‘वीरप्पन’.

इस फिल्म में पहली बार चंदन और हाथी दांत तस्कर वीरप्पन की जिदंगी के अनछुए पहलुओं को दिखाया गया है. राम गोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म के बारे में वर्मा ने बताया कि उन्होंने ये फिल्म काफी सालों की रिसर्च के बाद बनाई है.

इस फिल्म से दर्शकों की उम्मीदें इसलिए भी जुड़ी हुई है क्योंकि ये फिल्म हमेशा विवादों में रहने वाले वीरप्पन पर आधारित कई घटनाओं की सच्चाई को पहली बार दिखाया गया है. जैसे बहुत कम लोग जानते हैं कि वीरप्पन ने सुपरस्टार रजनीकांत को भी किडनैप करने की कोशिश की थी.
इसके अलावा फिल्म वीरप्पन की मौत से जुड़ा हुआ सच भी दर्शकों को अंत तक बांधे रखेगा. साथ ही आपको फिल्म कंपनी का ‘खल्लास’ गाना तो जरूर याद होगा, आगामी वीरप्पन फिल्म में भी आपको ये गाना शारीब और तोशी ने बड़ी ही खूबसूरती से रिक्रिएट किया है. जिसे ग्लैमरस जरीन खान पर फिल्माया गया है.

फिल्म की रोचकता का अन्दाजा उसके फर्स्ट लुक को देखकर ही लगाया जा सकता है जिसमें एक्शन और थ्रिलर के गजब के सीन दिखाई देते हैं. करीब ढ़ाई मिनट का फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है.

फिल्म में वीरप्पन का रोल संदीप भारद्वाज निभा रहे हैं जबकि उषा जाधव, लीजा रे और सचिन जोशी भी फिल्म में मुख्य कलाकार हैं.
27 मई को रिलीज होने वाली ‘वीरप्पन’ से दर्शकों को खासी उम्मीदें हैं. अब देखना ये है कि फिल्म दर्शकों को कितनी पसंद आती है.

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।