विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ये एक्ट्रेस हुईं टॉपलेस, बनवाया मोदी-ओबामा का टैटू

By Monika SharmaEdited By:
Published: Wed, 28 Jan 2015 01:04 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 28 Jan 2015 01:48 PM (GMT+05:30)

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के भारत दौरे पर आने से पूरे देश में खासा उत्साह था। तो भला बॉलीवुड इसमें ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के भारत दौरे पर आने से पूरे देश में खासा उत्साह था। तो भला बॉलीवुड इसमें पीछे कैसे रह सकता था। एक्ट्रेस और मॉडल नतालिया कोजीनोवा ने तो टॉपलेस होकर अपनी पीठ पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ओबामा का टैटू ही बनवा डाला।

मैं ओबामा से दो बार मिलने वाली इकलौती एक्टर हूं: मल्लिका शेरावत

नतालिया भारत और अमेरिकी के बीच बढ़ रही नजदीकियों से काफी खुश हैं। वैसे तो ये एक्ट्रेस यूक्रेन की रहने वाली हैं लेकिन भारत से उनका काफी जुड़ाव रहा है। उन्होंने गणतंत्र दिवस पर ये टैटू बनवाया और कहा कि ये टैटू दोनों देशों को सैल्यूट के साथ-साथ आतंकवाद के खिलाफ जंग लड़ने वालों को भी सलाम करता है।

नतालिया ने कहा, 'पूरे विश्व में आतंकवाद का खात्मा होना चाहिए और आईएसआई खत्म होना चाहिए क्योंकि वो मासूम लोगों को मौत के घाट उतार रहे हैं। सीमा पर घुसपैठ भी रुकनी चाहिए।'

शादी के बंधन में बंधे सोहा और कुणाल

दोनों देशों के बीच बढ़ती दोस्ती से उत्साहित मॉडल ने कहा, 'मैं भारतीय नहीं हूं और मैं कुछ भी पब्लिसिटी के नहीं कर रही हूं। ये दोनों देशों के लिए है और खासतौर पर हैंडसम मिस्टर मोदी और राष्ट्रपति ओबामा के लिए जो आतंकवाद से लड़ने के लिए बहुत कुछ कर रहे हैं।'

हनी सिंह से लड़ाई पर शाहरुख का खुलासा