यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शराब को कभी हाथ नहीं लगाएंगे टाइगर श्रॉफ
मुंबई। अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ ने 'हीरोपंती' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की है। उन्होंने फिल्म ...और पढ़ें

मुंबई। अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ ने 'हीरोपंती' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की है। उन्होंने फिल्म में पारिवारिक और सामाजिक मूल्यों में यकीन रखने वाले युवक भी भूमिका अदा की है। रियल लाइफ में भी वह उसी तरह रहना चाहते हैं। उन्होंने साफ कहा है कि, वे कभी भी शराब को हाथ नहीं लगाएंगे।
अक्षय कुमार के बाद टाइगर संभवत: ऐसे कलाकार साबित हो सकते हैं, जो अनुशासित जीवन जीने में सब को पछाड़ सकते हैं। वह कहते हैं, 'मैं शिव भक्त हूं। मैं आध्यात्म में काफी विश्वास रखता हूं। मैं रोज सुबह 4 बजे उठ कर कराटे का अभ्यास करता हूं। उसके बाद डांस की प्रैक्टिस और फिर जिम करता हूं। शिव जी की आराधना से मुझे शक्ति और बल की प्राप्ति होती है। मैं उनके नाम से हर दिन की शुरुआत करता हूं। मैंने तय कर लिया है कि मैं चाहे जितना पॉपुलर हो जाऊं, स्टारडम को अपने ऊपर हावी नहीं होने दूंगा। अपनी रियल लाइफ से भी युवाओं को अच्छे काम करने को प्रेरित करता रहूंगा। मैं जिंदगी में कभी शराब को हाथ नहीं लगाऊंगा। लड़की बाजी तो कतई नहीं। ऐसा करके मैं अपने परिजनों का सिर शर्म से नहीं झ़ुकाना चाहूंगा।
