Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ‘कौन बनेगा करोड़पति’ ने इन्हें बनाया करोड़पति

    By Edited By:
    Updated: Sat, 23 Aug 2014 11:08 AM (IST)

    लगातर आठ सालों से आम जनता को करोड़पति बनने के सपने दिखाने वाले और कुछ को वाकई धनवान बनाने वाले गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’

    लगातर आठ सालों से आम जनता को करोड़पति बनने के सपने दिखाने वाले और कुछ को वाकई धनवान बनाने वाले गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ फिर से एक बार छोटे पर्दे पर लोकप्रियता बटोर रहा है। कई जरूरतमंदों के सपने सच कर चुके इस गेम शो की इस बार टैगलाइन भी बहुत इमोशनल है, जिसके अनुसार ‘यहां पैसे नहीं दिल भी जीते जाते हैं’। इस शो के एंकर और बॉलिवुड के महानायक अमिताभ बच्चन दर्शकों को अपने साथ कुछ इस कदर जोड़ लेते हैं कि टी.वी पर इस शो को देखने वाला व्यक्ति भी हॉट सीट पर बैठे व्यक्ति के जीतने की कामना करने लगता है। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि ये शो अब तक किस-किस को करोड़पति बना चुका है:

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ‘कौन बनेगा करोड़पति’ गेम शो के पहले करोड़पति थे मुंबई के रहने वाले हर्षवर्धन नवाठे। आज भले ही जीतने वाली धनराशि 5 करोड़ तक पहुंच रही हो लेकिन उस समय इनाम1 करोड़ रुपए ही था।

    कौन बनेगा करोड़पति जूनियर की भी शुरुआत की गई जिसमें 14 साल के रवि सैनी ने करोड़पति बनने का खिताब हासिल किया था।

    जोड़ी स्पेशल राउंड में विजय राउल और उनकी धर्म पत्नी अरुंधति राउल ने एक करोड़ रुपए जीते थे।

    कौन बनेगा करोड़पति के सीजन सेकेंड में मध्यप्रदेश निवासी ब्रजेश दुबे ने एक करोड़ रुपए जीते थे।

    कौन बनेगा करोड़पति के चौथे सीजन में झारखंड निवासी राहत तस्लीम विजेता बनी थी।

    मोतीहारी, बिहार के रहने वाले सुशील कुमार केबीसी के पांचवें सीजन के जिसकी ईनाम धनराशि 5 करोड़ रुपए थी, करोड़पति बने थे।

    इसी संस्करण में बिहार के ही रहने वाले अनिल कुमार सिन्हा ने यह खिताब अपने नाम किया था।

    वर्ष 2012 में कश्मीर निवासी मनोज कुमार रैना करोड़पति बने थे।

    मुंबई निवासी सिमनीत कौर भी पांच करोड़ रुपए जीत चुकी हैं।

    2013 में उदयपुर के रहने वाले चांद मोहम्मद रंगरेज एक करोड़ रुपए जीत चुके हैं।

    इसी वर्ष उत्तर प्रदेश की रहने वाली फिरोज फातिमा ने एक करोड़ रुपए जीते थे।

    पढ़ें: केबीसी के इस बोर्ड से हरियाणा हिला

    पढ़ें: एक गलत जवाब से केबीसी में लाखों रुपए हारी ये महिला