विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive: नए तम्मा तम्मा के लिए इसलिए नहीं पूछा गया संजय और माधुरी को

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Fri, 03 Mar 2017 02:35 PM (IST)Updated: Fri, 03 Mar 2017 02:57 PM (IST)

हालांकि शशांक खेतान ने इस बात से इनकार नहीं किया कि फिल्म का तीसरा भाग अब नहीं बनाया जाएगा।यानि वरुण ...और पढ़ें

Exclusive: नए तम्मा तम्मा के लिए इसलिए नहीं पूछा गया संजय और माधुरी को
Exclusive: नए तम्मा तम्मा के लिए इसलिए नहीं पूछा गया संजय और माधुरी को

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। फिल्म 'ब्रदीनाथ की दुल्हनियां में फिल्म थानेदार का मशहूर गाना तम्मा तम्मा जब से नए कलेवर के साथ नज़र आया है तब से लोग यही पूछ रहे हैं कि नए गाने में संजय दत्त और माधुरी को क्यों शामिल नहीं किया गया? फिल्म ने निर्देशक ने इसका जवाब दे दिया है।

निर्देशक शशांक खेतान के मुताबिक गाने में इन दोनों के लिए को जगह नहीं बन रही थी , वो कभी भी फिट नहीं किये जा सकते थे , इसलिए संजय दत्त और माधुरी को नहीं अप्रोच किया गया। उन्होंने बताया कि एक बार तो वो चाहते थे कि फिल्म के इस गाने पर माधुरी और संजय दत्त को भी साथ डांस कराया जाए लेकिन फिल्म में गाना एक अहम मोड़ पर आता है और कहानी को आगे बढ़ाता है इसलिए हम फिल्म में चाहकर भी संजय दत्त और माधुरी को साथ में डांस नहीं करवा पाए। हालांकि सोशल मीडिया पर वरुण और आलिया ने माधुरी के साथ तम्मा तम्मा किया था। इस मौके पर शशांक ने यह भी बताया की हम्प्टी शर्मा और बद्रीनाथ के बाद वरुण और आलिया को लेकर तीसरी फिल्म बनाने के बारे में उन्होंने फिलहाल कुछ सोचा नहीं है। उन्हें इसके लिए समय चाहिए।

अब रितिक रोशन की हुई मराठी इंट्री , किया ये काबिल रोल 

हालांकि शशांक खेतान ने इस बात से इनकार नहीं किया कि फिल्म का तीसरा भाग अब नहीं बनाया जाएगा।यानि वरुण धवन को फिर से अपनी दुल्हनिया को ढूंढते देखा जा सकता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।