विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देखिए, किसकी गोद मे सुष्मिता सेन ने मनाया अपना 41वां बर्थडे

By Suchi SinhaEdited By:
Published: Sun, 20 Nov 2016 10:02 AM (IST)Updated: Sun, 20 Nov 2016 10:45 AM (IST)

सुष्मिता सेन ने दुबई में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर सुष्मिता अपनी मां शुभ्रा सेन की गोद में बैठी नजर आईं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सुष्मिता सेन 19 नवंबर को 41साल की हो गईं। शुक्रवार रात उन्होंने अपने दोस्तों के साथ दुबई में बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर सुष्मिता अपनी मां शुभ्रा सेन की गोद में बैठी नजर आईं जिसकी फोटो उन्होंने इंस्टाग्राम पर पर पोस्ट की हैं।

पेरिस हमले पर मल्लिका शेरावत बोलीं, 3 से ज्यादा नकाबपोश हमलावरों ने मुझे...

पूर्व मिस यूनिवर्स और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने दस्तक से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मो में काम किया। आज बेशक वो बॉलीवुड में सक्रीय नही हैं लेकिन उनकी कमाल की पर्सनालिटी और खूबसूरत मुस्कान के लाखो प्रशंसक हैं।

' बेफ़िक्रे ' की 40 किस के बाद इस सुपरहॉट फिल्म को भी सेंसर ने किया आराम से पास

41 साल की हो चुकीं सुष्मिता बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर सिंगल मॉम्स में से एक हैं। उन्होंने दो बेटियां को गोद लिया है। 2000 में उन्होंने रेने को गोद लिया था जो अब 17 साल की हो चुकी हैं। जनवरी, 2010 में उन्होंने एक और बेटी अलीशा को अडॉप्ट किया था। गोद लेते वक्त अलीशा 3 महीने की थी, जो अब 7 साल की हो चुकी हैं।