विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

' बेफ़िक्रे ' की 40 किस के बाद इस सुपरहॉट फिल्म को भी सेंसर ने किया आराम से पास

By ManojEdited By:
Published: Sat, 19 Nov 2016 08:21 PM (IST)Updated: Sat, 19 Nov 2016 08:32 PM (IST)

फिल्म की कहानी एक टीवी शो के दौरान लाइव मर्डर किये जाने पर आधारित है। इसे एक बढ़िया थ्रिलर बताया गया।

News Article Hero Image

मुंबई। सेंसर बोर्ड लगता है अब बदल रहा है। हाल के वर्षों में बेहद कठोर बन चुके बोर्ड ने अब नरमदिली दिखानी शुरू की है , जिसका ताज़ा उदाहरण है कई सेक्सी सीन्स के कारण फेमस हो चुकी फिल्म - वज़ह तुम हो।

अभी हाल ही में सेंसर ने आदित्य चोपड़ा की फिल्म ' बेफ़िक्रे ' को बिना कट के यू/ए सर्टिफिकेट दे दिया था। बड़ी बात ये थी कि फिल्म में रणवीर सिंह और वाणी कपूर के करीब 40 किसेज़ हैं। और अब सेंसर ने वज़ह तुम हो को भी यू/ए सर्टिफिकेट के साथ ओके कर दिया है। विशाल पंड्या निर्देशित इस फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चा है और उसकी जबसे बड़ी वज़ह फिल्म में सना खान और शर्लिन चोपड़ा के कई बेहद हॉट सीन्स। बताया जा रहा है कि सेंसर ने ना सिर्फ इस फिल्म को एडल्ट सर्टिफिकेट के लायक नहीं माना बल्कि इस फिल्म के यूनिक कॉन्सेप्ट की तारीफ़ भी की गई। फिल्म की कहानी एक टीवी शो के दौरान लाइव मर्डर किये जाने पर आधारित है। इसे एक बढ़िया थ्रिलर बताया गया।

सेंसर ने बेफ़िक्रे की पास , रणवीर-वाणी की किसिंग को लेकर किया ये फैसला

दो दिसंबर को रिलीज़ होने वाली इस फिल्म में सना खान और गुरुमीत चौधरी वकील की भूमिका में हैं जबकि शरमन जोशी पुलिसवाले की भूमिका में हैं। शर्लिन चोपड़ा और रजनीश दुग्गल ने की हॉट सीन किये हैं जबकि ज़रीन खान का एक सेक्सी पोल डांस भी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।