विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Photos: यंगिस्तान की सबसे ताज़ा गॉसिप : रिलेशनशिप में है सुनील शेट्टी का बेटा !

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Tue, 29 Nov 2016 03:55 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 29 Nov 2016 04:08 PM (GMT+05:30)

अहान इस समय लंदन में हैं, जहां वो मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग ले रहे हैं और अगले छह महीने तक फिल्मों में आने से पहले का हर तरह का प्रेपरेशन करेंगे।

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड में एक और स्टार सन के रूप में सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी के आने की सूचना मिलने के साथ ही इस नए नवेले हीरो की पर्सनल लाइफ भी अब पब्लिक होने लगी है।

ताज़ा गॉसिप ये है कि 21 साल का ये छोरा पहले से ही लॉग-टर्म रिलेशनशिप में है। मुंबई के छापने वाले एक टेबलॉयड की माने तो अहान काफी समय से तानिया श्रॉफ को डेट कर रहे हैं। तान्या, जयदेव श्रॉफ और उनकी पहली पत्नी रोमिला की बेटी हैं। दोनों स्कूल से एक साथ पढ़ते रहे हैं और एक दूसरे के 'बेस्ट-फ्रेंड' हैं। ख़बर में ये भी बताया गया है कि दोनों का लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप रहा है, जो एक साल पहले टूट गया था लेकिन अब फिर से दोनों की नजदीकियां बढ़ गईं हैं।

वरुण धवन की इस फिल्म में सलमान खान को भी मिल गई हिरोइन

🙅🏽 @ahan.shetty never again

A photo posted by Tania Shroff (@tania_shroff) on

अब जब अहान ने साजिद नाडियाडवाला के बैनर के साथ तीन फिल्मों की डील साइन कर ली है तो उन्हें इस तरह की स्टारी-गॉसिप्स का स्वाद तो चखना ही पड़ेगा। तान्या सोशल मीडिया में काफी एक्टिव है और उनकी काफी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर आती रहती हैं।

कृति सेनोन और आयुष्मान खुराना ने खोला ' बर्फी ' का डिब्बा , ये है रिलीज़ डेट

👖

A photo posted by Tania Shroff (@tania_shroff) on

अहान इस समय लंदन में हैं, जहां वो मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग ले रहे हैं और अगले छह महीने तक फिल्मों में आने से पहले का हर तरह का प्रेपरेशन करेंगे। उनके पहली फिल्म की घोषणा अगले साल सितंबर में होगी और तब तक साजिद अहान के लिए एक खूबसूरत हीरोइन की तलाश में लग गए हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।