विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वरुण धवन की इस फिल्म में सलमान खान को भी मिल गई हिरोइन

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Tue, 29 Nov 2016 11:54 AM (IST)Updated: Tue, 29 Nov 2016 02:22 PM (IST)

दूसरे भाग में यही रोल वरुण धवन निभाएंगे जिसमे उनके साथ जैकलिन फर्नांडिस और तापसी पन्नू जोड़ी बनाएंगी। जुड़वा 2 अगले साल 29 सितंबर को रिलीज़ होगी।

News Article Hero Image

मुंबई। डेविड धवन ने अपने बेटे वरुण धवन की फिल्म ' जुड़वा 2 ' को लेकर इन दिनों काफी कुछ हाथ पैर मार रहे हैं। पहले उन्होंने सलमान खान से एक छोटा रोल करवाने की हामी भरवा ली और अब सलमान की हीरोइन को राज़ी कर लिया है।

वो हीरोइन है करिश्मा कपूर। सलमान खान के साथ निश्चय, जागृति और अंदाज़ अपना सहित करीब दस फिल्मों में काम कर चुकी करिश्मा भी अब जुड़वा 2 का हिस्सा होंगी। करीब 19 साल पहले आई जुड़वा में भी दोनों की जोड़ी थी। ख़बर है कि हाल ही में डेविड धवन ने करिश्मा से मुलाकात की थी और उनको एक कैमियो के लिए राज़ी करवा लिया। हालांकि ये नहीं बताया गया है कि फिल्म में करिश्मा कपूर का रोल क्या होगा। वैसे जुड़वा 2 में सलमान खान के बारे में पिछले दिनों खुलासा किया गया था कि सलमान इस फिल्म में वरुण के साथ नजर आएंगे वो भी गॉडफादर गुंडा के किरदार में। सलमान खान ने 'जुड़वा ' में डबल रोल किया था जिसमे करिश्मा और रंभा उनकी हीरोइन थीं।

कृति सेनोन और आयुष्मान खुराना ने खोला ' बर्फी ' का डिब्बा , ये है रिलीज़ डेट

दूसरे भाग में यही रोल वरुण धवन निभाएंगे जिसमे उनके साथ जैकलिन फर्नांडिस और तापसी पन्नू जोड़ी बनाएंगी। जुड़वा 2 अगले साल 29 सितंबर को रिलीज़ होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।